• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

MP SET के आवेदन की प्रक्रिया खत्म, सवा लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, दिसंबर में जारी होंगे एडमिट कार्ड

MP News: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) में पंजीयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 27 नवंबर तक अभ्यर्थियों को आवेदन करना...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 29 Nov 2025 07:10:34 PM (IST)Updated Date: Sat, 29 Nov 2025 07:10:34 PM (IST)
MP SET के आवेदन की प्रक्रिया खत्म, सवा लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, दिसंबर में जारी होंगे एडमिट कार्ड
MP SET में आवेदन की प्रक्रिया खत्म, सवा लाख अभ्यर्थियों होंगे शामिल।

HighLights

  1. सेट में आवेदन की प्रक्रिया खत्म, सवा लाख अभ्यर्थियों होंगे शामिल
  2. MPPSC ने 11 जनवरी को रखी परीक्षा, दिसंबर में जारी एडमिट कार्ड
  3. लगभग सवा लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए फार्म जमा किए

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) में पंजीयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 27 नवंबर तक अभ्यर्थियों को आवेदन करना थे। लगभग सवा लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए फार्म जमा किए है। आयोग ने 11 जनवरी 2026 में परीक्षा रखी है। अगले कुछ दिनों में केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। उसके बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी होंगे।

इस दिन से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे

अधिकारियों के मुताबिक दिसंबर अंतिम सप्ताह से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रदेशभर के सरकारी विश्वविद्यालय और कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों को पात्रता होना पड़ता है। इसके लिए आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2025 रखी है। 25 अक्टूबर से आवेदन मंगवाए गए थे, जिसमें पंजीयन के लिए अभ्यर्थियों को एक महीने का समय दिया था। बिना विलंब शुल्क अभ्यर्थियों को आवेदन जमा करने के लिए 27 नवंबर तक का समय दिया था। अगले कुछ दिन फार्म जमा करने के साथ ही तीन हजार रुपये अतिरिक्त जमा करना होंगे। आयोग ने संभाग मुख्यालय जिलों में केंद्र बनाने का फैसला लिया है। अगले कुछ दिनों में केंद्रों की सूची जारी होगी। साथ ही उड़नदस्ते और निरीक्षक दल भी बनाए जाएंगे।


यह भी पढ़ें- किसानों की बढ़ी परेशानी, रात में सिंचाई का नया शेड्यूल बना सिरदर्द, बिजली सप्लाई के समय में बदलाव

आयोग के रवींद्र पंचभाई ने बताया कि 11 जनवरी को परीक्षा करवाई जाएगी। उसके पंद्रह दिन पहले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी होंगे। वे कहते है कि सवा लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वैसे जिन शहरों में सबसे ज्यादा अभ्यर्थी होंगे। वहां परीक्षा केंद्रों की संख्या अधिक रहेगी।

40 विषयों का सिलेबस जारी

राज्य पात्रता परीक्षा 2025 को लेकर आयोग ने सिलेबस जारी कर दिया है। परीक्षा में दो पेपर होते हैं, जो कुल 300 अंकों के होते हैं। पेपर-I में 50 प्रश्न पूछे जाते है, जो टीचिंग और रिसर्च आधारित रहते है। प्रत्येक सही जवाब पर अभ्यर्थियों को दो अंक दिए जाएंगे। जबकि पेपर-II में विषय आधारित होगा। लगभग 100 प्रश्नों के जवाब अभ्यर्थियों को देना होंगे। यह पेपर 200 अंक का होगा। आयोग ने 40 विषयों का नया सिलेबस तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।