
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा दीपावली एवं शीतकालीन त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर मुंबई सेंट्रल-अयोध्या कैंट के मध्य वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इंदौर, महू और देवास के यात्री उज्जैन से ट्रेन में बैठ सकते हैं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार मुंबई सेंट्रल–अयोध्या कैंट स्पेशल 16 नवंबर को 10.30 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम एवं नागदा होते हुए अगले दिन रात नौ बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला ,कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग और बाराबंकी स्टेशनों पर ठहरेगी।
यह भी पढ़ें- पहली बार धार पहुंचेगी यात्री ट्रेन... टीही-धार रेलखंड पर परीक्षण पूरा, अब बस हरी झंडी का इंतजार
यह भी पढ़ें- यात्रियों के लिए जरूरी खबर, खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का बदला रूट; अब दतिया से चलेगी