
नईदुनिया न्यूज, निवाड़ी। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह ट्रेन 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक दतिया से चलेगी और दतिया तक ही आएगी। इस अवधि के दौरान ट्रेन निवाड़ी रेलवे स्टेशन से होकर नहीं गुजरेगी।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो से उदयपुर के लिए संचालित होती है, जो निर्धारित तारीखों में दतिया स्टेशन से रवाना होगी। वहीं, उदयपुर से खजुराहो आने वाली गाड़ी संख्या 19666 दतिया तक ही संचालित की जाएगी।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में काली साड़ी पहनकर आंदोलन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, थाली और चम्मच बजाकर उठाएंगी मांग
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन में यह परिवर्तन किया गया है। इस दौरान इंटरसिटी एक्सप्रेस महोबा, हरपालपुर, मऊरानीपुर, झांसी, निवाड़ी और खजुराहो स्टेशन पर नहीं चलेगी। ऐसे में इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर को मिलेगी जाम से राहत, एयरपोर्ट से साडा क्षेत्र तक बनेगा 8.74 किमी लंबा कॉरिडोर