• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Murder in Indore: गर्दन में कैंची घोंपकर युवती की हत्या, लिव इन पार्टनर को तलाश रही इंदौर पुलिस

Murder in Indore: जबरन कालोनी में दो दिन पुराना शव मिलने से सनसनी, पति-पत्नी बताकर रुके थे युवक-युवती।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sat, 09 Dec 2023 04:56:22 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 Dec 2023 04:56:22 PM (IST)
Murder in Indore: गर्दन में कैंची घोंपकर युवती की हत्या, लिव इन पार्टनर को तलाश रही इंदौर पुलिस

HighLights

  1. पुलिस का कहना- शव देखने से पता चला रहा था कि युवती की दो दिन पूर्व हत्या हुई है।
  2. चार दिन पहले ही किराए के मकान में रहने आए थे। अभी पहचान पत्र भी नहीं दिया था।
  3. मार्कशीट से युवती की पहचान निकिता प्रजापति कैसली जमुनिया (सागर) की हुई है।

Murder in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रावजी बाजार थाना क्षेत्र में लिव इन पार्टनर युवती की हत्या कर फरार हो गया। उसने गर्दन में कैंची घोंपी और युवती को तड़फता हुआ छोड़ गया। शनिवार को कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक थाने पहुंचा और पुलिस को खबर दी। अंकसूची से युवती की तो पहचान हो गई लेकिन युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

एडिशनल डीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, शव मरीमाता (जबरन कालोनी) में त्रिलोकचंद के मकान में बने कमरे में मिला है। पुलिस और एफएसएल विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे तो देखा युवती की गर्दन में कैंची घोंपी हुई है। शव देखने से पता चला रहा था कि युवती की दो दिन पूर्व हत्या हुई है। घटना स्थल पर शराब की बोलतें और खाना पड़ा हुआ था। सामान की तलाशी लेने पर बैग से निकिता प्रजापति के नाम की अंकसूची मिली। एक्सीडेंट की एक एफआइआर की प्रति भी मिली जो निकिता द्वारा लसूड़िया थाने में दर्ज करवाई गई थी। वह मूलत: कैसली जमुनिया (सागर) की रहने वाली थी।


naidunia_image

चार दिन पहले ही रहने आए थे

टीआइ आमोदसिंह राठौर के मुताबिक, मकान मालिक त्रिलोकचंद ने पुलिस को बताया कि युवक-युवती 5 व 6 दिसंबर की दरमियानी रात चने वाले के माध्यम से आए थे। चने वाला उसका पुराना किरायेदार है। बात हुई थी कि एक दो दिन में अग्रिम राशि जमा कर अनुबंध करवा लेंगे। उन्होंने आइडी देने के लिए भी कहा था। इसके बाद दोनों को कभी देखा ही नहीं। शनिवार को बदबू आने लगी तो त्रिलोक ने झांककर देखा। टीआइ के मुताबिक, हत्या करने वाला युवक स्कूटर से भागा है।

बस में से गिरने से युवक की मौत, ड्राइवर-क्लीनर ने नहीं रोकी गाड़ी

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में मिली लाश का मामला दुर्घटना का निकाल। बस चालक की गलती से युवक की मौत हुई थी। पुलिस उसकी शिनाख्त कर रही है। पुलिस को 30-35 वर्षीय युवक का शव बिचौली मर्दाना रोड़ पर मिला था। काफी मशक्कत के बाद जानकारी मिली कि वह देवास-इंदौर चलने वाली बस से गिरा था। चालक व परिचालक ने घायल को छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।