• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नईदुनिया-नवदुनिया फोरम आज भोपाल में, मध्य प्रदेश के नए पड़ाव पर होगी बात

दिनभर चलने वाले इस आयोजन में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और फिल्म निर्माता व निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री बताएंगे कि विकास की उड़ान खुले आसमान की ...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sun, 01 Oct 2023 08:56:32 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Oct 2023 07:29:49 AM (IST)
नईदुनिया-नवदुनिया फोरम आज भोपाल में, मध्य प्रदेश के नए पड़ाव पर होगी बात
प्रदेश की ख्यातनाम हस्तियां विविध मुद्दों पर करेंगी सार्थक और गंभीर संवाद

इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सामाजिक मुद्दों और प्रदेश के विकास पर चर्चा के लिए नईदुनिया समूह का प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन नईदुनिया-नवदुनिया फोरम आज भोपाल में आयोजित होने जा रहा है। 'नए पड़ाव पर मध्य प्रदेश' विषय पर हो रहे इस शिखर सम्मेलन में दो केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री व अन्य अतिथि अपने विचार रखेंगे।

आयोजन के विभिन्न सत्रों में प्रदेश की ख्यातनाम हस्तियां विविध मुद्दों पर सार्थक और गंभीर संवाद करेंगी। भोपाल के होटल ताज लेक फ्रंट में मंगलवार सुबह शुरू होने वाले इस विचारपरक आयोजन का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। जबकि समापन केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के विशिष्ट आतिथ्य में होगा।


दिनभर चलने वाले इस आयोजन में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और फिल्म निर्माता व निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री बताएंगे कि विकास की उड़ान खुले आसमान की तरह होती है। यदि संकल्प दृढ़ और इरादे बुलंद हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं होता। मध्य प्रदेश इसी मंत्र के सहारे आज 'बीमारू' राज्य के कलंक से मुक्ति पाकर विकसित राज्य बनता जा रहा है।

naidunia_image

उद्घाटन सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में विकास के रोड मैप पर बात करेंगे। वे बताएंगे कि भविष्य का मध्य प्रदेश कैसा हो। दूसरे सत्र में खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल धर्म, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की ऊंची उड़ान और राष्ट्रीय नीतियों के परिप्रेक्ष्य में यहां होने वाले कार्यों पर अपने विचार रखेंगे। तीसरे सत्र में नारी सशक्तीकरण की बात होगी।

naidunia_image

इसमें भोपाल की महापौर मालती राय, वायु इंडिया की प्रबंध निदेशक प्रियंका मोक्षमार्ग, सेज समूह की कार्यकारी निदेशक शिवानी अग्रवाल, साहित्यकार व जीएसटी कमिश्नर रक्षा दुबे चर्चा करेंगी। इस गरिमापूर्ण आयोजन के चौथे सत्र में भविष्य के मध्य प्रदेश पर मंथन होगा।

इस सत्र में एमएसएमई और उद्योग कमिश्नर पी. नरहरि, सेज समूह के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक संजीव अग्रवाल, कबाड़ीवाला के सह संस्थापक अनुराग असाटी और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अमय खुरासिया चर्चा करेंगे। पांचवें सत्र में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री मध्य प्रदेश में फिल्म उद्योग की संभावनाएं विषय पर प्रकाश डालेंगे।

naidunia_image

इस सारगर्भित आयोजन का समापन सत्र कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के विशिष्ट आतिथ्य में होगा। मध्य प्रदेश में कृषि को लेकर आने वाला भविष्य और नई तकनीक सहित अन्य विषयों पर सार्थक संवाद करेंगे। भोपाल में हो रहे इस अनूठे आयोजन में सिर्फ आमंत्रित अतिथि ही भाग ले सकेंगे।

naidunia_image

यह भी पढ़ें:

Naidunia Navdunia Forum 3rd Session: महिला उद्यमियों ने कहा- सशक्‍तीरण के लिए आत्‍म निर्भर होना सीखें नारी

Naidunia Navdunia Forum 5th Session: फिल्‍मकार विवेक अग्निहोत्री बोले-सिनेमा का मतलब एंटरटेनमेंट नहीं

Naidunia Navdunia Forum: देश की एकता अखंडता के लिए वेदांत दर्शन को समझना होगा, राज्‍य मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा

Naidunia Navdunia Forum 6th Session: जल्‍द ही खराब फसलों की गणना सैटेलाइट से की जाएगी, पढ़ें कृषि के बदले स्‍वरूप पर नरेंद्र सिंह तोमर ने क्‍या कहा

Naidunia Navdunia Forum 4th Session: अतिथियों ने कहा- एमएसएमई, स्टार्टअप और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा मध्‍य प्रदेश

Naidunia Navdunia Forum: सीएम शिवराज ने कहा- मध्‍य प्रदेश में बदली सिंचाई, बिजली, सड़कों की तस्‍वीर, पढ़ें पूरा संबोधन