• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में बंटी नागर की खुदकुशी के मामले में कारोबारियों और फाइनेंसर के नाम सामने आए

दस्तावेजों और कारोबारी लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के साथ पुलिस अब कर्मचारियों से यह समझने का प्रयास कर रही है कि बंटी के कारोबार में किन लोगों क...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 09:54:59 AM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 10:03:27 AM (IST)
इंदौर में बंटी नागर की खुदकुशी के मामले में कारोबारियों और फाइनेंसर के नाम सामने आए
संदीप उर्फ बंटी नागर की तस्वीर।

HighLights

  1. पुलिस ने बंटी के कर्मचारी मनीष और गोपाल सहित पांच कर्मचारियों से घंटों पूछताछ की
  2. इससे पहले बंटी के भाई राजेश, बेटे ऋषित और पत्नी अर्पणा से भी जानकारी जुटाई गई
  3. सुपर कॉरिडोर के एक प्रोजेक्ट में भी अड़चन की जानकारी पुलिस को मिली है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रियल एस्टेट कारोबारी संदीप उर्फ बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में पलासिया पुलिस की जांच अब उसके कारोबार और आर्थिक लेन-देन के पहलुओं पर केंद्रित हो गई है। शुक्रवार को पुलिस ने बंटी के कर्मचारी मनीष और गोपाल सहित पांच कर्मचारियों से घंटों पूछताछ की। इनमें अकाउंटेंट, ऑफिस ब्वाय और महिला कर्मचारी भी शामिल थीं। पूछताछ में बंटी के कारोबार से जुड़े कई कारोबारियों और फाइनेंसरों के नाम सामने आने की जानकारी है।

पुलिस इससे पहले बंटी के भाई राजेश नागर, बेटे ऋषित नागर और पत्नी अर्पणा नागर से भी जानकारी जुटा चुकी है। दस्तावेजों और कारोबारी लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के साथ पुलिस अब कर्मचारियों से यह समझने का प्रयास कर रही है कि बंटी के कारोबार में किन लोगों का पैसा लगा था और किन लोगों से उसका आर्थिक लेन-देन चल रहा था।


कर्मचारियों ने बताया कि बंटी संस्कृति डेवलपर्स के नाम से रियल एस्टेट कारोबार करते थे और उनके करीब 10 प्रोजेक्ट थे। इनमें से करीब पांच प्रोजेक्ट अलग-अलग कारणों से अटके हुए थे। कर्मचारियों से पूछताछ में कुछ प्रोजेक्टों में अनुमति, जमीन और अन्य अड़चनों के साथ बाहरी दबाव की बात भी सामने आई है।

बाल्या खेड़ी-बायपास क्षेत्र के एक प्रोजेक्ट में अनुमति से जुड़ी समस्या बताई गई है। इसी तरह सुपर कॉरिडोर के एक प्रोजेक्ट में भी अड़चन की जानकारी पुलिस को मिली है। शिव मोती नगर के प्रोजेक्ट का भी पूछताछ में जिक्र आया। हालांकि इन प्रोजेक्टों में किसकी क्या भूमिका थी, पुलिस इसकी पुष्टि दस्तावेजों और संबंधित लोगों से पूछताछ के बाद करेगी।

फाइनेंसरों के लेन-देन की भी जांच

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में गोविंद, मनोज चौधरी, अशोक भाटिया और चित्रेश मेहता सहित कुछ फाइनेंसरों और कारोबारियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि बंटी ने किन लोगों से रकम ली थी, कितनी राशि का लेन-देन हुआ और हाल के दिनों में किसी तरह का भुगतान या वसूली का दबाव था या नहीं।

कुछ लोगों द्वारा बंटी से करोड़ों रुपये की रकम लेने की बात भी सामने आई है। पुलिस फिलहाल बैंक खातों, कारोबारी दस्तावेज और प्रोजेक्ट से जुड़े कागजात की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- इंदौर में बिल्डर बंटी नागर की खुदकुशी के मामले में मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

दिल्ली-मुंबई कनेक्शन की भी जानकारी जुटाई

जांच के दौरान पुलिस ने बंटी के निजी संपर्कों के बारे में भी परिचितों से जानकारी ली है। सूत्रों के मुताबिक, बंटी का दिल्ली और मुंबई में भी आना-जाना था और वहां कुछ माडल्स से उसके संपर्क होने की जानकारी पुलिस को मिली है। मनीषपुरी क्षेत्र के एक भूमाफिया की पत्नी के साथ भी बंटी की नजदीकी और उसके कार्यालय आने-जाने की बात सामने आई है। उक्त महिला जमीन संबंधी मामले में जेल जा चुकी है।

पुलिस इन जानकारियों को भी अलग-अलग स्रोतों से सत्यापित कर रही है। पुलिस अब बंटी के मोबाइल फोन, बैंक खातों, प्रोजेक्ट फाइलों और अन्य दस्तावेजों की जांच के साथ उन लोगों से भी पूछताछ कर रही है, जिनके साथ हाल के दिनों में उसका आर्थिक या कारोबारी विवाद रहा हो। आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें- इंदौर में बंटी नागर के बेटे और भाई ने कर्ज की बात से किया इन्कार, एक्सपर्ट से मोबाइल का लॉक खुलवाने की कोशिश