Ram Mandir Pran Pratishtha: इंदौर में पुलिसकर्मियों के घर जाने पर प्रतिबंध, 24 घंटे थाने में रुकने के आदेश, यह है कारण
Ram Mandir Pran Pratishtha: 21 जनवरी की शाम से 23 जनवरी की सुबह तक थाने में रुकने के आदेश। संवेदनशील क्षेत्रों में इंटेलिजेंस और क्राइम ब्रांच को लगाया।
By Hemraj Yadav
Edited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sat, 20 Jan 2024 03:30:00 AM (IST)
Updated Date: Sat, 20 Jan 2024 11:53:49 AM (IST)
Ram Mandir Pran Pratishtha: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। 22 जनवरी को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। संवेदनशील क्षेत्रों में इंटेलिजेंस और क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को घर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। रविवार शाम से मंगलवार सुबह तक थाने में रुकने के आदेश जारी हुए हैं।
पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर के मुताबिक, इंदौर के प्रत्येक क्षेत्रों में मंदिरों में आयोजन हो रहे हैं। शुक्रवार को थाना प्रभारियों की बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के बारे में समझाया गया है। मंदिरों में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए तय किया गया कि आने और जाने के लिए अलग अलग रास्ते बनाए जाएं। प्रबंधन और पुजारियों को उचित व्यस्था करने के लिए कहा है।
![naidunia_image]()
आयोजन को देखते हुए 24 घंटे उपलब्ध रहना जरूरी
शहर में कईं जगहों पर शोभायात्रा और कथाओं के आयोजन भी होंगे। ऐसे में पुलिस को 24 घंटे उपलब्ध रहना आवश्यक है। बल की कमी को देखते हुए 21 जनवरी की शाम से थाना प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मियों को थाने पर रुकने के निर्देश दे दिए हैं।