• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Rangpanchami Ger: रंगपंचमी की गेर के बीच भी इंदौर ने दिखाई सहृदयता, एंबुलेंस को दिया रास्ता, देखें Video

लाखों की भीड़ के कोलाहल के बावजूद एंबुलेंस का सायरन सुनकर लोगों ने उसे जाने के लिए रास्ता दे दिया।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 03:19:52 PM (IST)Updated Date: Sun, 31 Mar 2024 09:28:31 AM (IST)
Indore Rangpanchami Ger: रंगपंचमी की गेर के बीच भी इंदौर ने दिखाई सहृदयता, एंबुलेंस को दिया रास्ता, देखें Video
हजारों-लाखों की भीड़ के कोलाहल के बावजूद एम्बुलेंस का सायरन सुनकर लोगों ने उसे जाने के लिए रास्ता दे दिया

Indore Rangpanchami Ger: इंदौर। इंदौर में शनिवार को रंगपंचमी की धूम रही। लाखों की संख्या में लोग शहर के हृदयस्थल राजवाड़ा पर रंगों से सराबोर हो रहे थे। फाग यात्रा व गेर निकल रही थी, रंगों के गुबार उड़ रहे थे तो वहीं पानी की बौछारें चल रही थी। इस मस्ती भरे माहौल के बावजूद शहरवासियों ने अपनी सहृयता नहीं छोड़ी। राजवाड़ा से गुजरी एक एंबुलेंस को देख भीड़ ने तुरंत कारिडोर बनाया और उसे वहां से निकाल दिया।

इंदौर को सैल्यूट ...

ह्रदय से अभिनंदन ...

गेर के उल्लास और आनंद में डूबे पूरे राजवाड़ा में जहां तिल रखने की जगह न बची हो, कोई किसी को सुन न सके, वहां एक एंबुलेंस के गुजरने पर एक क्षण में रास्ता खाली होता देख अपने इंदौरी भाई-बहनों के लिए मेरे हृदय में प्यार व श्रद्धा और अधिक बढ़… pic.twitter.com/QYbrbKTila

— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) March 30, 2024

View this post on Instagram

A post shared by Nai Dunia (@nai__dunia)

दरअसल, राजवाड़ा पर शनिवार को रंगपंचमी की गेर में लाखों की भीड़ रंगों की बौछार और गीत-संगीत पर झूम रही थी। तभी दोपहर 1.42 बजे वहां से एक एंबुलेंस का निकलना हुआ, लेकिन भीड़ ने एंबुलेंस को तुरंत रास्ता दिया। इस एंबुलेंस में एक 18 वर्षीय युवती थी, जिसे राजवाड़ा पर ही अचानक उल्टी आने के बाद चक्कर आ गए। उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। अब युवती बिल्कुल स्वस्थ है, जिसे डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के काफिले में भी एक एंबुलेंस 2.06 बजे पहुंची, जिसे भी गेर में शामिल लोगों ने रास्ता दिया।