• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के भागीरथपुरा में शुद्ध पानी के लिए संघर्ष जारी, नगर निगम को अब तक नहीं मिला लीकेज, बढ़ी मुसीबत

भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी (Indore Bhagirathpura Water Crisis) से लोगों के बीमार होने की घटना को पंद्रह दिन बीत चुके हैं, लेकिन हालात अब भी सामान...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 12 Jan 2026 08:16:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Jan 2026 08:18:53 PM (IST)
इंदौर के भागीरथपुरा में शुद्ध पानी के लिए संघर्ष जारी, नगर निगम को अब तक नहीं मिला लीकेज, बढ़ी मुसीबत
भागीरथपुरा में शुद्ध पानी के लिए संघर्ष जारी, AI Generated

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी (Indore Bhagirathpura Water Crisis) से लोगों के बीमार होने की घटना को पंद्रह दिन बीत चुके हैं, लेकिन हालात अब भी सामान्य नहीं हो पाए हैं। शुद्ध पेयजल की समस्या जस की तस बनी हुई है। नर्मदा जल की सप्लाई अब तक शुरू नहीं हो सकी है, क्योंकि पानी की लाइन में कहां लीकेज है, यह नगर निगम को अभी तक पता नहीं चल पाया है। नगर निगम इन दिनों इलाके में नई नर्मदा लाइन बिछाने का काम कर रहा है। इसके लिए भागीरथपुरा की कई गलियों में सड़कें खोद दी गई हैं। इससे रहवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले इमली वाली गली में खुदाई हुई थी और अब भागीरथपुरा चौकी के सामने नई लाइन डालने के लिए सोमवार को निगम ने मार्किंग कर दी है।

एक साथ ड्रेनेज और नर्मदा लाइन का काम

फिलहाल इलाके की पांच गलियों में नर्मदा जल लाइन के साथ-साथ ड्रेनेज लाइन का काम एक साथ चल रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। रहवासियों का कहना है कि एक-एक गली में काम किया जाए, ताकि बाकी इलाके में लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो। एक साथ कई जगह सड़कें खोदने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। टैंकर का पानी भी उबाल रहे दूषित पानी की घटना के बाद से इलाके में नलों से नर्मदा जल की सप्लाई पूरी तरह बंद है।


टैंकरों के भरोसे जलापूर्ति

पिछले पंद्रह दिनों से नगर निगम टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति कर रहा है। लगभग 35 टैंकर इलाके में पानी बांट रहे हैं। बीमारी के डर से लोग टैंकर से मिलने वाले पानी को भी उबालकर पीने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि जब तक पानी की गुणवत्ता को लेकर भरोसा नहीं बनता, तब तक वे किसी भी पानी को सीधे पीने का जोखिम नहीं उठा सकते। विवाद की बनती है स्थिति पानी वितरण के दौरान भी समस्याएं सामने आ रही हैं। सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक टैंकरों से पानी सप्लाई की जा रही है, लेकिन भागीरथपुरा की कई गलियां इतनी संकरी हैं कि वहां टैंकर नहीं पहुंच पाता।

संकरी गलियां और पानी के लिए विवाद

ऐसे में टैंकर चौराहे पर खड़ा किया जाता है और लोगों को बाल्टियों से पानी भरकर ले जाना पड़ता है। इसी बात को लेकर कई बार टैंकर चालकों और रहवासियों के बीच विवाद की स्थिति बन जाती है। मनीष प्रजापत का कहना है कि टैंकर से पानी तो पर्याप्त मिल रहा है, लेकिन अगर टैंकर गलियों के अंदर तक जाए तो लोगों को राहत मिले। चेम्बर भी बदल रहे नर्मदा लाइन के साथ ही नगर निगम क्षेत्र में ड्रेनेज की व्यवस्था बेहतर करने में लगी है।

ड्रेनेज चैंबरों की मरम्मत और लीकेज की तलाश

भागीरथपुरा में जहां भी नर्मदा लाइन के ऊपर ड्रेनेज चैंबर बने हैं, उन्हें तोड़ने का काम चल रहा है। अभी तक एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर नए ड्रेनेज चैंबर बनाए हैं। यहां तक कि गलियों की ड्रेनेज लाइन भी जांची जा रही है। इसके माध्यम से नगर निगम यह पता लगाने में जुटा है कि गंदा पानी कहां से नर्मदा में मिल रहा है। फिलहाल अभी तक लीकेज नहीं मिला है।

इसे भी पढ़ें... भागीरथपुरा त्रासदी: बीत गई तेरहवीं, शांत हो गए चूल्हे... जानें उन परिवारों का हाल जिन्होंने खोया सब कुछ