• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore में पुलिस को धमका रहे हैं गैंगस्टर सलमान लाला के समर्थक, 75 फर्जी आईडी से मैसेज वायरल

MP Crime: एडीसीपी के मुताबिक कुछ आईडी ऐसी है जो लाला की मौत के बाद बनाई गई है। उस पर लाला को महिमा मंडन किया जा रहा है और रील अपलोड हो रही है। कुछ लोग...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 02 Sep 2025 10:30:37 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 Sep 2025 11:51:45 PM (IST)
Indore में पुलिस को धमका रहे हैं गैंगस्टर सलमान लाला के समर्थक, 75 फर्जी आईडी से मैसेज वायरल
पुलिस को धमका रहे हैं गैंगस्टर के समर्थक। (फाइल फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। छोटी खजरानी के कुख्यात गुंडे व गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद समर्थक सक्रिय हुए है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक मैसेज वायरल कर रहे है। पुलिस ने 75 से ज्यादा आईडी चिह्नित की है जो गुंडे की मौत के बाद अस्तित्व में आई है। इसमें कई तो ड्रग्स और हथियारों की खरीद फरोख्त में लिप्त है।

सलमान लाला की तालाब में डूबने से हुई थी मौत

एडिशनल डीसीपी (अपराध) ने बताया कि शाहनवाज उर्फ सलमान लाला की सीहोर के लसूड़िया परिहार में तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। उसका भाई सिद्धू उर्फ शादाब साथी अरुण उर्फ डार्लिंग, सौरभ राठौर और कुलदीप साल्दे पुलिस की रिमांड पर है। सलमान का सोमवार को जनाजा निकला था। उसमें हजारों युवक शामिल हुए थे। सलमान की मौत के बाद इंस्टाग्राम व फेसबुक भड़काऊ व आपत्तिजनक मैसेज प्रसारित किए जा रहे है।


लाला का किया जा रहा है महिमा मंडन

एडीसीपी के मुताबिक कुछ आईडी ऐसी है जो लाला की मौत के बाद बनाई गई है। उस पर लाला को महिमा मंडन किया जा रहा है और रील अपलोड हो रही है। कुछ लोगों ने तो लाला की मौत का बदला लेने और पुलिसवालों को मारने की धमकी है। इस घटनाक्रम पर क्राइम ब्रांच की सोशल मीडिया निगरानी टीम और इंटेलिजेंस की टीम नजर रख रही है।

पुलिस को खबर मिली कि करीब 75 आईडी हाल में ही एक्टिव हुई है। उनके माध्यम से ही मैसेज वायरल हो रहे है। पुलिस फर्जी नाम से बनी आईडी ब्लॉक करवाने और भड़काऊ मैसेज वायरल करने वालों को गिरफ्तार करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें- ‘मेरा भाई वकील’ गाने पर बवाल, Jolly LLB 3 के खिलाफ एमपी HC पहुंचा मामला

गैंगस्टर के बेटे ने पैडलर को पहचाना

उधर पुलिस सलमान के भाई सिद्धू उर्फ शादाब व साथी अरुण उर्फ डार्लिंग के ड्रग्स के संबंध में पूछताछ कर रही है। एडीसीपी के मुताबिक अरुण का पूर्व में गिरफ्तार आरोपित पीयूष चौहान और सत्यम जैन ने नाम लिया था। उसने सत्यम से दोस्ती तो स्वीकार ली लेकिन ड्रग्स खरीदने से मना कर दिया। पुलिस अब ड्रग्स का नेटवर्क तोड़ने में लगी है।