
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। स्वच्छ सर्वेक्षण 12500 अंकों का होना था, लेकिन ऐनवक्त पर इसमें बदलाव करते हुए इसे 10500 का कर दिया गया। वाटर प्लस और गारबेज फ्री सिटी सर्वे के दो हजार अंक निर्धारित थे, लेकिन ये दोनों सर्वे करवाए ही नहीं जा सके। ये दोनों सर्वे होते तो इंदौर को इनमें शत प्रतिशत अंक मिलते और परिणाम कुछ और होता।
स्वच्छ सर्वेक्षण में दस्तावेजीकरण के साथ-साथ नवाचार का महत्व होता है, लेकिन पिछले कुछ समय से शहर में कोई नवाचार नहीं हुआ। डैश बोर्ड अब तक जारी नहीं हुआ है, इसलिए जब तक यह जारी नहीं हो जाता तब तक असमंजस जारी रहेगा। नईदुनिया ने स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए निर्धारित अंक और उनकी संभावनाओं को तलाशा।
इस श्रेणी में सर्वे टीम ने दिखाई देने वाली स्वच्छता का आकलन किया था। सर्वे टीम के सदस्य औचक निरीक्षण पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान भी कई क्षेत्रों में सड़कों पर कचरा पड़ा था।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर इंदौर में पिछले कई वर्षों से सतत काम हो रहा है। ऐसी स्थिति में संभावना है कि इस क्षेत्र में हमें शत प्रतिशत अंक मिले होंगे।
यह हमारा कमजोर क्षेत्र रहा। स्वच्छता जन जागरूकता को लेकर पिछले कई माह से कोई काम नहीं हुआ। आशंका है कि इस क्षेत्र में हमें कम अंक मिले होंगे।
यह इंदौर का मजबूत क्षेत्र है। कचरा छंटाई, संकलन और परिवहन की इंदौरी व्यवस्था आदर्श मानी जाती है। कई स्थानीय निकाय इसका अनुसरण करते हैं। शत प्रतिशत अंक मिलने की संभावना।
संभावना है कि इस क्षेत्र में भी इंदौर को शत प्रतिशत अंक मिले होंगे।
यूस्ड वाटर मैनेजमेंट को लेकर इंदौर में अब भी बहुत काम करने की संभावना है। प्रयुक्त जल को फिलहाल बगीचे, निर्माण में शत प्रतिशत इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। आशंका है कि इस क्षेत्र में हमें कम अंक मिले होंगे।
इंदौर के स्वच्छता माडल को मजबूत माना जाता है। कई स्थानीय निकाय इससे सीखने के लिए इंदौर आ चुके हैं। संभावना है कि शत प्रतिशत अंक मिले हैं।
नगर निगम के 311 एप के माध्यम से नागरिक फीडबैक दे सकते हैं, शिकायत कर सकते हैं। संभावना है कि इस क्षेत्र में भी शत प्रतिशत अंक मिले हैं।
नाला टेपिंग को लेकर हुए घोटाले के बाद आशंका है कि इस क्षेत्र में हमें शत प्रतिशत अंक नहीं मिले हों।
यह भी पढ़ें- इंदौर पांचवी बार राष्ट्रीय जल पुरस्कार का दावेदार, उज्जैन और बड़वानी भी दौड़ में
नगर निगम सफाईकर्मियों के कल्याण के लिए सतत योजनाएं चलाता है। इस क्षेत्र में शत प्रतिशत अंक मिलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- देश में स्वच्छता का नया 'सम्राट' बना नवी मुंबई, पाया नंबर-1 स्थान, इंदौर का 8 साल का राज खत्म