• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

Indore में राष्ट्रीय खिलाड़ी को 'एक्सपायर्ड दवा' देने का मामला, 3 नर्सों के खिलाफ कार्रवाई, एक निलंबित

MP News: इंदौर के एमवाय अस्पताल के मेडिसिन विभाग में कबड्डी की राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी को एक्सपायर्ड एंटीबायोटिक लगाने की घटना के बाद प्रबंधन ने त्वरि...और पढ़ें

By Vinay YadavEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 21 Nov 2025 09:49:13 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Nov 2025 09:49:13 PM (IST)
Indore में राष्ट्रीय खिलाड़ी को 'एक्सपायर्ड दवा' देने का मामला, 3 नर्सों के खिलाफ कार्रवाई, एक निलंबित
राष्ट्रीय खिलाड़ी को 'एक्सपायर्ड दवा' देने का मामला।

HighLights

  1. एक्सपायर्ड दवा चढ़ाने के मामले में 3 नर्सों पर कार्रवाई
  2. एक को किया निलंबित, दूसरी की वेतन वृद्धि रोकी गई
  3. अन्य स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एमवाय अस्पताल के मेडिसिन विभाग में कबड्डी की राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी को एक्सपायर्ड एंटीबायोटिक लगाने की घटना के बाद प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई की है। जांच में प्राथमिक लापरवाही सामने आने के बाद तीन नर्सों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

एंटीबायोटिक चढ़ाने में लापरवाही बरती

जांच में पाया गया कि नर्सिंग ऑफिसर आसमा अंजुम ने महिला को एंटीबायोटिक चढ़ाने में लापरवाही बरती, जिसके चलते उन्हें निलंबित किया गया है। इसी प्रकार, इंचार्ज नर्सिंग आफिसर नैना गौतम ने दवाइयों की सही तरीके से मॉनिटरिंग नहीं की। इस कारण उनकी वेतन वृद्धि एक वर्ष के लिए रोकी जाने का प्रस्ताव है। सीनियर नर्सिंग ऑफिसर एंजलिना विल्फ्रेड ने स्टोर एवं स्टॉक रजिस्टर का सही तरीके से रखरखाव नहीं किया, जिसके खिलाफ निंदा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है।


मामले में कारण बताओ नोटिस जारी

मामले में विभाग के एचओडी डॉ. धमेंद्र झंवर सहित अन्य स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। गुरुवार को जांच कमेटी का अध्यक्ष डॉ. झंवर को बनाया गया था, जिसे बाद में बदलकर सर्जरी विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. अभय ब्राह्मणे की अध्यक्षता में नई जांच कमेटी गठित की गई। इस समिति में डॉ. रामु ठाकुर, डॉ. जितेंद्र वर्मा, डॉ. अंकित थोरा और नर्सिंग अधीक्षक दयावंती दलाल शामिल हैं। समिति ने सभी के बयान लिए, जिसमें सभी ने कहा कि एंटीबायोटिक की बोतल का उपयोग नहीं किया गया था।

यह भी पढ़ें- Digital Arrest का शिकार बने इंदौर के रिटायर्ड अधिकारी, मनी लॉन्ड्रिंग कर डर दिखाकर 4.32 करोड़ ठगे, 3 गिरफ्तार

यह है पूरा मामला

27 वर्षीय राष्ट्रीय खिलाड़ी रोशनी सिंह को 12 नवंबर को पेट में एसिटिक फ्लूइड की समस्या के चलते मेडिसिन विभाग के वार्ड नंबर 21 में भर्ती किया गया था। उनके पति सागर सिंह ने आरोप लगाया कि ड्रिप लाइन पर लगी सिप्रो (एंटीबायोटिक) की वायल की एक्सपायरी डेट समाप्त हो चुकी थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शुक्रवार को एक और वीडियो सामने आया, जिसमें सागर सिंह ने कहा कि स्टॉक का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनके बताने के बाद बोतल निकाली गई और अंदर रखी हुई एक्सपायर्ड एंटीबायोटिक की बोतल भी हटा ली गई।