• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

उज्जैन सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को साइबर ठगों से बचाएंगे 1884 छात्र, 33 कॉलेजों के युवाओं को साइबर सुरक्षा की देंगे ट्रेनिंग

सिंहस्थ-2028 में श्रद्धालुओं को साइबर ठगी से बचाने के लिए राज्य साइबर सेल 33 कॉलेजों के 1884 छात्रों को साइबर वॉरियर्स के रूप में प्रशिक्षित कर रहा है...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 10:58:01 AM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 10:58:01 AM (IST)
उज्जैन सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को साइबर ठगों से बचाएंगे 1884 छात्र, 33 कॉलेजों के युवाओं को साइबर सुरक्षा की देंगे ट्रेनिंग
उज्जैन सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को साइबर ठगों से बचाएंगे 1884 छात्र। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सिंहस्थ-2028 में साइबर अपराध रोकने की तैयारी अभी से शुरू।
  2. इंदौर-उज्जैन के 33 कॉलेजों से 1884 छात्र प्रशिक्षित होंगे।
  3. इंदौर के 20 कॉलेजों से 1113 छात्र चुने गए।

डिजिटल डेस्क। सिंहस्थ-2028 महाकुंभ में देशभर से उज्जैन पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को साइबर अपराधियों से बचाने के लिए राज्य साइबर सेल ने अभी से कमर कस ली है। कोई भी आम नागरिक या श्रद्धालु इन हाईटेक ठगों का शिकार न बने, इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने एक खास रणनीति तैयार की है।

छात्रों की फौज बनेगी श्रद्धालुओं की ढाल

डिजिटल फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंदौर और उज्जैन के 33 कॉलेजों से कुल 1884 होनहार छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से 'साइबर वॉरियर्स' के तौर पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये युवा महाकुंभ के दौरान एक मजबूत ढाल बनकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।


इंदौर और उज्जैन के कॉलेजों का अहम योगदान

इस अनूठी सुरक्षा पहल के तहत युवाओं को बड़ी संख्या में जोड़ा गया है। जहां एक तरफ इंदौर के 20 विभिन्न कॉलेजों से 1113 स्टूडेंट्स को चुना गया है, वहीं दूसरी तरफ धार्मिक नगरी उज्जैन के 13 शिक्षण संस्थानों से 771 युवाओं को इस खास जिम्मेदारी के लिए हायर किया गया है।

यह भी पढ़ें- युवाओं के भरोसे ही आएगा रामराज्य, उज्जैन में आयोजित युवा धर्म संसद में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

साइबर सेल एसपी ने बताई सुरक्षा की रूपरेखा

राज्य साइबर सेल के एसपी सव्यसाची सराफ ने इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी युवाओं को बेहतरीन तरीके से तैयार किया जा रहा है। जब महाकुंभ के दौरान भीड़ और आस्था का सैलाब उमड़ेगा, तब ये चुनिंदा साइबर वॉरियर्स मुस्तैदी से काम करते हुए श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी या ठगी का शिकार होने से बचाएंगे।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने टाला विरोध, राष्ट्रीय अध्यक्ष के रथ से उतारने से थे नाराज