• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Weather: एक सप्ताह में 10 डिग्री बढ़ा पारा, कम हुआ ठंड का असर, अब ऐसा रहेगा मौसम

Weather Update: इंदौर में तापमान में बढ़ोतरी से ठंड का असर कम होने लगा है

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sun, 04 Feb 2024 08:51:25 AM (IST)Updated Date: Sun, 04 Feb 2024 09:01:01 AM (IST)
MP Weather: एक सप्ताह में 10 डिग्री बढ़ा पारा, कम हुआ ठंड का असर, अब ऐसा रहेगा मौसम
इंदौर में कम होगा ठंड का असर

HighLights

  1. इंदौर में तापमान में बढ़ोतरी
  2. कम होने लगा ठंड का असर
  3. आगे भी जारी रहेगी तापमान में बढ़ोतरी

Weather Update नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जनवरी खत्म होते ही इंदौर और आसपास इलाकों से ठंड कम हो गई। दिन के साथ ही अब रात में भी तापमान बढ़ने लगा है। बीते सप्ताह रात में पारा दस डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहा है। यही स्थिति अगले पूरे सप्ताह बनी रहेगी।

ठंड का असर कम होगा

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर हवाओं का घेरा बना है। इसकी वजह से तापमान बढ़ रहा है। साथ ही हवाओं का रुख भी बदल रहा है। इससे ठंड का असर कम रहेगा।


naidunia_image

अगले सप्ताह इंदौर और आसपास के इलाकों के लिए शुष्क मौसम रहेगा। आसमान में हल्के बादल भी छाए रहेंगे। बावजूद इसके तापमान कम नहीं होगा। अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

धुंध भी छटने लगी

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हुई बर्फबारी का बिलकुल भी असर मालवा में नहीं दिखेगा। बल्कि पश्चिमी विक्षोभ से निरंतर तापमान में उछाल रहेगा। इससे सुबह होने वाली धुंध भी छटने लगी है।

अगले सात दिन ऐसा रहेगा मौसम

दिनांक अधिकतम तापमान
4 फरवरी 29 डिग्री सेल्सियस
5 फरवरी 29 डिग्री सेल्सियस
6 फरवरी 29 डिग्री सेल्सियस
7 फरवरी 28 डिग्री सेल्सियस
8 फरवरी 26 डिग्री सेल्सियस
9 फरवरी 25 डिग्री सेल्सियस
10 फरवरी 26 डिग्री सेल्सियस