• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इटारसी

बेंगलुरु-बरौनी और उधना-बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन, एमपी के 4 स्टेशनों पर स्टॉपेज

Special Train: उधना-बरौनी स्पेशल ट्रेन 22 कोचों के साथ चलेगी, वहीं बेंगलुरु-बरौनी स्पेशल ट्रेन 20 कोचों के साथ चलेगी।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 12:15:52 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 12:25:02 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बेंगलुरु-बरौनी और उधना-बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन, एमपी के 4 स्टेशनों पर स्टॉपेज
त्योहार पर स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को मिलेगी राहत। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना पर स्टॉपेज लेगी
  2. उधना-बरौनी स्पेशल ट्रेन 22 कोचों के साथ चलेगी
  3. बेंगलुरु-बरौनी स्पेशल ट्रेन 20 कोचों के साथ चलेगी

डिजिटल डेस्क, इटारसी। दीपावली के बाद लौटने वालों और छठ पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को लेकर पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा दो स्पेशल टेन चलाई जा रही है। इसमें एक बेंगलुरु से बरौनी और दूसरी उधना से बरौनी के बीच है। दोनों ट्रेनें इटारसी स्टेशन पर स्टॉपेज लेंगी।

बेंगलुरु-बरौनी स्पेशल ट्रेन 06587 9 नवंबर से 30 नवंबर तक हर सोमवार को 11 बजे रात को बेंगलुरु से चलेगी। इसके बाद यह बुधवार को इटारसी में सुबह 8:40 पर पहुंचेगी। वहीं बरौनी-बेंगलुरु स्पेशल 06588 12 नवंबर से 3 दिसंबर तक बैरानी से रात 11 बजे चलेगी। जो शनिवार रात को 12:50 पर इटारसी स्टेशन पर पहुंचेगी।


उधना-बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन

उधना-बरौनी स्पेशल ट्रेन 09039 10 नवंबर को दोपहर 3 बजे उधना से रवाना होगी। इसके बाद से यह बुधवार रात 2:20 बजे इटारसी स्टेशन पर पहुंचेगी और गुरुवार सुबह 4 बजे बरौनी पहुंच जाएगी। लौटने वाली गाड़ी बरौनी-उधना स्पेशल ट्रेन 09040 12 नवंबर को सुबह 8:30 बजे बरौनी से चलेगी। इसके बाद शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे इटारसी स्टेशन पर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- यात्रियों को बड़ी राहत... भारतीय रेलवे ने चलाईं अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें, कन्फर्म टिकट का झंझट खत्म

उधना-बरौनी स्पेशल ट्रेन 22 कोचों के साथ चलेगी, वहीं बेंगलुरु-बरौनी स्पेशल ट्रेन 20 कोचों के साथ चलेगी। यह ट्रेनें मध्य प्रदेश के इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशन पर स्टॉपेज लेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से समय-सारणी, ठहराव और आरक्षण की जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा 139 या वेबसाइट देखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- एमपी के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी... रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, प्रदेश के इन जिलों में मिलेगा ठहराव

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।