• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

टीईटी में शामिल होंगे जबलपुर के 1026 शिक्षक, 20 नवंबर तक तय होंगे परीक्षा केंद्र

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर अध्यापन करने वाले संबंधित शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 से पहले टीईटी पास करनी होगी। इसी के तहत पात्रता परीक्षा आयोजित की जा रही है।

By Ramkrishan paramhans pandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 09:28:06 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 09:28:06 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
टीईटी में शामिल होंगे जबलपुर के 1026 शिक्षक, 20 नवंबर तक तय होंगे परीक्षा केंद्र
परीक्षा के लिए प्रत्येक शिक्षक को एक हजार रुपये शुल्क जमा करना होगा।

HighLights

  1. सामान्य वर्ग को 60 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य
  2. 20 दिसंबर को ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा
  3. आरक्षित वर्ग को 50 % अंकों पर मिलेगी पात्रता

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 20 दिसंबर को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में जबलपुर जिले के 1026 शिक्षक अपनी योग्यता साबित करने के लिए शामिल होंगे।

कमजोर वर्ग के शिक्षकों को 50 प्रतिशत अंक

परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा, जबकि ओबीसी, एससी, एसटी, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के शिक्षकों को 50 प्रतिशत अंक हासिल करने पर उत्तीर्ण माना जाएगा।

पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य

परीक्षा के लिए प्रत्येक शिक्षक को एक हजार रुपये शुल्क जमा करना होगा। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण 20 नवंबर तक किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है।

परीक्षा के दायरे में पांच हजार से अधिक शिक्षक

जिले में इस परीक्षा के दायरे में पांच हजार से अधिक शिक्षक बताए जा रहे हैं, लेकिन 20 दिसंबर की परीक्षा के लिए अब तक 1026 शिक्षकों ने ही आवेदन किया है।

150 अंकों का होगा प्रश्नपत्र

परीक्षा ऑफलाइन पद्धति से आयोजित की जाएगी। इसमें अभ्यर्थियों को ढाई घंटे में 150 अंकों के प्रश्न हल करने होंगे। प्रश्नपत्र में सभी सवाल बहुविकल्पीय होंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे। इनमें से एक सही विकल्प का चयन करना होगा।


भाग-अ सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य रहेगा

प्रश्नपत्र को दो भागों में विभाजित किया गया है। भाग-अ सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य रहेगा, जबकि भाग-ब में दिए गए विषयों में से किसी एक विषय का चयन करना होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक निर्धारित है।

सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षक होंगे शामिल

इस परीक्षा में सरकारी स्कूलों में कार्यरत माध्यमिक शिक्षक, अध्यापक और संविदा शाला शिक्षक वर्ग-2 शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के तहत आयोजित पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है। इसके अलावा निजी स्कूलों में माध्यमिक कक्षाओं को पढ़ाने वाले ऐसे शिक्षक भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने अभी तक टीईटी पास नहीं की है।

शासकीय स्कूलों में ही बनाए जाएंगे केंद्र

  • परीक्षा के लिए केंद्र चयन की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा मंडल की निर्धारित व्यवस्था के तहत पूरी की जाएगी। परीक्षा केंद्र केवल शासकीय स्कूलों में बनाए जाएंगे।
  • जिले की निर्धारित समन्वयक संस्था के अलावा उत्कृष्ट विद्यालयों और अन्य सरकारी स्कूलों को भी केंद्र बनाया जा सकता है।
  • केंद्र तय करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि 20 दिसंबर को संबंधित स्कूल में कोई दूसरी परीक्षा या अन्य गतिविधि आयोजित न हो।

यह भी पढ़ें- आबकारी नियम को हाई कोर्ट में चुनौती देने मिली मोहलत, स्कूल से शराब दुकान की दूरी 53 मीटर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।