• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में प्रशासनिक फेरबदल, सात न्यायिक अधिकारियों के तबादले, जानें कौन कहां पहुंचा

मुख्य न्यायाधीश के आदेश पर सात न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं।

By Surendra DubeyEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 12:44:20 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 12:45:21 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में प्रशासनिक फेरबदल, सात न्यायिक अधिकारियों के तबादले, जानें कौन कहां पहुंचा
प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. सात न्यायिक अधिकारियों का फेरबदल
  2. जिला न्यायालयों में भी बदली जिम्मेदारी
  3. अखिलेश मिश्रा इंदौर खंडपीठ के रजिस्ट्रार

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। मुख्य न्यायाधीश के आदेश पर सात न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें जबलपुर स्थित मुख्य पीठ के अलावा इंदौर और ग्वालियर खंडपीठ तथा विभिन्न जिला न्यायालयों के महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, सागर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अखिलेश कुमार मिश्रा को उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में प्रधान रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। इंदौर खंडपीठ के वर्तमान प्रधान रजिस्ट्रार अनूप कुमार त्रिपाठी को रतलाम कुटुंब न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है।


वैभव मंडलोई जबलपुर मुख्य पीठ में बने प्रधान रजिस्ट्रार

वहीं, सीहोर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश वैभव मंडलोई को जबलपुर स्थित मुख्य पीठ में प्रधान रजिस्ट्रार (आईएलआर एवं परीक्षा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह अजय सिंह ठाकुर को पदस्थ किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रधान जिला न्यायाधीश (निरीक्षण), इंदौर जोन राजीव कुमार आयाची को जबलपुर मुख्य पीठ में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाया गया है।

उनकी जगह ग्वालियर खंडपीठ के प्रधान रजिस्ट्रार राजीव के. पाल को इंदौर जोन में प्रधान जिला न्यायाधीश (निरीक्षण) की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह प्रधान रजिस्ट्रार (सतर्कता) राजेन्द्र कुमार शर्मा (सीनियर) को जबलपुर जोन का प्रधान जिला न्यायाधीश (निरीक्षण) बनाया गया है, जबकि इस पद पर कार्यरत अजय प्रकाश मिश्र को प्रधान रजिस्ट्रार (सतर्कता) नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में LLB छात्र पर दनादन फायरिंग, पत्थर भी बरसाए गए; बाइक टकराने पर भड़के युवक

रामजी गुप्ता बने प्रधान रजिस्ट्रार

रतलाम कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रामजी गुप्ता को ग्वालियर खंडपीठ का प्रधान रजिस्ट्रार बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त अनूपपुर में नियमित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यभार ग्रहण करने तक प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आशुतोष अग्रवाल को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा प्रभारी सत्र न्यायाधीश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं, अनूप कुमार त्रिपाठी और अजय सिंह ठाकुर को क्रमशः रतलाम और सीहोर में पदस्थ करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। सभी आदेश छह नवंबर 2026 को रजिस्ट्रार जनरल धर्मेन्द्र सिंह के हस्ताक्षर से जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में एक और पद खाली, जस्टिस प्रमोद अग्रवाल हुए रिटायर; अब कुल 16 पद रिक्त

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।