जबलपुर में ATS ने 3 संदिग्ध अफगानी किए गिरफ्तार, पूछताछ के दौरान पहचान रखी गई गुप्त
एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने गुरुवार को शहर में फर्जी पासपोर्ट और वीजा पर रह रहे तीन अफगानी संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
Publish Date: Thu, 19 Nov 2026 04:05:31 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Nov 2026 04:05:31 PM (IST)
एटीएस, फाइल फोटोHighLights
- एटीएस ने तीन संदिग्ध अफगानी किए अरेस्ट
- फर्जी पासपोर्ट बनवाकर रहने का आरोप
- संदिग्धों का नेटवर्क खंगालने में जुटी ATS
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने गुरुवार को शहर में फर्जी पासपोर्ट और वीजा पर रह रहे तीन अफगानी संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार तीनों का विक्टोरिया अस्पताल में मेडिकल मुलायजा करवाकर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पूछताछ के दौरान इनकी पहचान गुप्त रखी गई है।
जानकारी के अनुसार, ये आरोपी शहर की तंग बस्तियों में नाम बदलकर रह रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये दस्तावेजों में हेराफेरी कर भारत में प्रवेश कर प्रवास कर रहे थे। ATS अब यह पता कर रही है कि इनका प्रवेश किस रूट से हुआ और यहां कौन लोग इन्हें मदद कर रहे थे।
दूतावास से किया संपर्क
यह कार्रवाई ATS की पूर्व जांच से जुड़ी बताई जा रही है। इससे पहले ATS ने 3 अफगानी संदिग्धों को हिरासत में लिया था। वे भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहे थे। अब ATS ने तीन और संदिग्धों को पकड़कर नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है। ATS ने दूतावास से भी संपर्क किया है ताकि इनकी वास्तविक पहचान और बैकग्राउंड वेरिफाई किया जा सके। मामले में आगे की पतासाजी जारी है।