• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में लव जिहाद... नसीर अहमद ने अरमार सिंह बनकर प्रेमजाल में फंसाया, शादी के वक्त खुली पोल

जबलपुर में नासिर अहमद ने अरमान सिंह बनकर युवती को पहले प्रेम जाल में फंसाया। शादी के समय पोल खुलने पर अपनी बातों में बहला लिया। लेकिन बाद में पीड़िता ...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Tue, 28 Oct 2025 03:18:30 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Oct 2025 03:27:50 PM (IST)
जबलपुर में लव जिहाद... नसीर अहमद ने अरमार सिंह बनकर प्रेमजाल में फंसाया, शादी के वक्त खुली पोल
नाम बदलकर हिंदू लड़की से शादी, फिर बनाया धर्म बदलने की दबाव

HighLights

  1. पहचान छुपाकर मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती को फंसाया प्रेम जाल में
  2. कोर्ट में शादी के समय डॉक्यूमेंन्ट में असली नाम देखकर हुआ खुलासा
  3. शादी के बाद पीड़िता पर मारपीट और मतांतकरण करने का बनाया दबाव

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: पहचान छुपाकर नसीर अहमद ने एक युवती से अरमान सिंह बनकर दोस्ती की। उससे करीबियां बनाई और संबंध स्थापित किया। जब युवती और युवक विवाह करने सहमत हुए तो दस्तावेज में युवक का नाम अरमान की बजाए नसीर अहमद देख युवती के होश उड़ गए। हालांकि युवती युवक की बातों में आ गई और विवाह कर लिया लेकिन अब उसने प्रताड़ना और मतांतरण का आरोप लगाया है। उसने इस मामले की शिकायत गोरखपुर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता ने एएसपी से शिकायत की है कि जब उसने मुस्लिम समाज के नसीर से शादी करने से इंकार किया तो उसने धमकी देना शुरू कर दिया। वह पीड़िता को जबरन अपने साथ रखने की कोशिश कर रहा है। इसके अलावा, वह मतांतरण का भी दबाव बना रहा है। एएसपी ने गोरखपुर थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


इंटरनेट मीडिया से संपर्क

गोरखपुर की 31 वर्षीय युवती ने शिकायत में बताया कि उसकी 38 साल के अरमान सिंह नाम के व्यक्ति से 2022 में इंटरनेट मीउिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। आरोपी ने अपनी असल पहचान नहीं बताई। उसने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। दोनों ने नंबर साझा किया और नियमित रूप से मिलने लगे।

जैसे ही दोस्ती गहरी हुई, युवती ने अरमान से शादी की बात की, तो उसने शुरुआत में मना किया लेकिन बाद में कोर्ट मैरिज करने के लिए राजि हो गया। बाद में शादी के लिए दस्तावेज जमा करने पर युवती को पता चला कि अरमान सिंह असल में नसीर अहमद है। आधार कार्ड, पैन कार्ड और मार्कशीट सभी में उसका असली नाम लिखा था।

पीड़िता ने बताया कि नसीर ने सच्चाई पता चलने पर कहा था कि उनके बीच धर्म नहीं आएगा। ऐसे में पीड़िता राजी हो गई और शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद पहले तो नाम बदलने काे कहा फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर नसीर और उसके परिवार ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- इंदौर में बस की सीट पर मिला नवजात शिशु, माता-पिता सामान लाने के बहाने छोड़कर हुए गायब

देने लगा प्रताड़ना

युवती ने आरोप लगाया कि नसीर ऊर्फ अरमान उसके और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करने लगा। युवती को आखिरकार घर से निकाल दिया। ऐसे में पीड़िता ने करीब 15 दिन पहले तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन किया। इसके बाद नसीर ने जान से मारने की धमकी दी और उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित करने लगा।

युवती और नसीर की एक बेटी है, जो दिव्यांग है। वह देख नहीं सकती है। अभी वह करीब 1.5 साल की है। उसका पालन-पोषण युवती के माता-पिता कर रहे हैं और अब तक का इलाज भी उन्होंने ही कराया है।