• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

फरवरी 2027 में होगी जनसंख्या गणना, जबलपुर में दी जा रही अधिकारियों को ट्रेनिंग

Census 2027: प्रशिक्षण के दौरान जनगणना के दूसरे चरण की कार्यप्रणाली, अधिकारियों की भूमिका और गणना कार्य की निगरानी से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से जा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 07:42:24 AM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 07:47:49 AM (IST)
फरवरी 2027 में होगी जनसंख्या गणना, जबलपुर में दी जा रही अधिकारियों को ट्रेनिंग
जनगणना सामग्री के प्रबंधन और मैदानी स्तर पर कार्यों के प्रभावी पर्यवेक्षण के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। - एआई इमेज

HighLights

  1. जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं
  2. मोबाइल एप से लेकर डेटा मानीटरिंग तक की दी जानकारी
  3. निगरानी से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जनगणना 2027 के दूसरे चरण में होने वाली जनसंख्या गणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। गणना का काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने और व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नगर निगम के सभी जोनल चार्ज अधिकारियों सहित जबलपुर जिले के नगरीय निकायों के अधिकारियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

इस मौके पर प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, तकनीकी व्यवस्थाओं, डेटा की गुणवत्ता और कार्यों की निगरानी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। शहरी क्षेत्र के मुख्य जनगणना अधिकारी एवं नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर आयोजित प्रशिक्षण में अधिकारियों को उनके दायित्वों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। इसका उद्देश्य जिला स्तर से लेकर चार्ज और मैदानी स्तर तक बेहतर समन्वय स्थापित कर जनगणना कार्य का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।


प्रशिक्षण में सहायक निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल सुधीर कुमार, जबलपुर जनगणना प्रभारी मनोज नाथानी और नगर जनगणना अधिकारी मनोज श्रीवास्तव मौजूद रहे। इसके अलावा पनागर, सिहोरा, कटंगी, मझौली, पाटन, भेड़ाघाट, बरेला, शहपुरा सहित अन्य नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों और नगर निगम जबलपुर के संभाग क्रमांक एक से 16 तक के जोनल चार्ज अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना के दूसरे चरण की कार्यप्रणाली, अधिकारियों की भूमिका और गणना कार्य की निगरानी से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। जनगणना प्रबंधन के लिए निर्धारित तकनीकी प्रणाली, मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग, डेटा की गुणवत्ता बनाए रखने, कार्य की प्रगति की मानिटरिंग और रिपोर्टिंग प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। इसके साथ ही गणना सामग्री के प्रबंधन और मैदानी स्तर पर कार्यों के प्रभावी पर्यवेक्षण के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें- भोपाल में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी तेज, मकान सूचीकरण के बाद जनसंख्या गणना पर फोकस, 5 बिंदुओं पर खास जोर

फरवरी 2027 में होगी जनसंख्या गणना

जनगणना 2027 के दूसरे चरण में जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाना है। इसके मद्देनजर अधिकारियों को पहले से प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि गणना के दौरान तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर किसी तरह की परेशानी न आए। प्रशिक्षण से कार्यों की निगरानी, समय पर रिपोर्टिंग को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 का दूसरा चरण तय समय से पहले संभव, 40 सवालों के साथ घर-घर होगा सर्वे; सैन्य क्षेत्रों का डाटा रहेगा गोपनीय