• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में दुश्मनों के लिए बन रहा घातक हथियार, 46 किमी तक बरसाएगा आग; भारतीय सेना को सौंपा जाएगा

फैक्ट्री के लांग प्रूफ रेंज (एलपीआर) में हुए सफल परीक्षण में तोप ने निर्धारित मानकों पर खरा उतरते हुए लक्ष्य को सटीक निशाना बनाया।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 06:48:38 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 06:48:38 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर में दुश्मनों के लिए बन रहा घातक हथियार, 46 किमी तक बरसाएगा आग; भारतीय सेना को सौंपा जाएगा
धनुष तोप

HighLights

  1. दुश्मन के ठिकानों पर दूर तक बरसेगी ‘धनुष’
  2. 46 किमी तक मारक क्षमता सफल परीक्षण
  3. भारतीय सेना को सौंपी जाएगी 30 तोपें

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गन कैरिज फैक्ट्री (जीसीएफ) जबलपुर में निर्मित धनुष तोप के अपग्रेड वर्जन ने परीक्षण के दौरान अपनी मारक क्षमता, सटीकता और फायर पावर का दम दिखाया है। फैक्ट्री के लांग प्रूफ रेंज (एलपीआर) में हुए सफल परीक्षण में तोप ने निर्धारित मानकों पर खरा उतरते हुए लक्ष्य को सटीक निशाना बनाया।

इस सफलता के बाद अब 30 धनुष तोपों की खेप जल्द भारतीय सेना को सौंपी जाएगी। धनुष की क्षमता परखने के लिए परीक्षण एलपीआर के साथ ओडिशा के बालासोर में किया गया है। बता दें कि जीसीएफ के इंजीनियरों ने बोफोर्स की 155 एमएम/39 कैलिबर तोप को अपग्रेड कर इस धनुष तोप को 155 एमएम/45 कैलिबर में बनाया है।


तोप में इस्तेमाल हो रही भारतीय चिप

जीसीएफ के महाप्रबंधक राहुल चौधरी ने बताया कि धनुष तोप बोफोर्स का ऐसा अपग्रेड वर्जन है, जो पूरी तरह से स्वदेशी है। पहले धनुष में इस्तेमाल होने वाली सबसे अहम इलेक्ट्रॉनिक चिप इजरायल से मंगाई जाती थी, लेकिन यह चिप अब भारत में ही बन रही है। इससे न सिर्फ तोप की लागत कम हुई है, बल्कि तोप पूरी तरह से स्वदेशी निर्मित हो गई है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में बंद स्मार्ट टॉयलेट की होगी डिजिटल निगरानी, इंदौर की एजेंसी संभालेगी सफाई व्यवस्था

वहीं, अपग्रेड तोप की रेंज बोफोर्स से करीब 10 किलोमीटर ज्यादा हो गई। यह 37 किलोमीटर तक लक्ष्य भेद सकती है, लेकिन मारक क्षमता में इजाफा किए जाने से 46 किलोमीटर तक मार करने में परीक्षण के दौरान सफलता मिली है।

इसमें ऑटोमैटिक लोडिंग, एडवांस्ड फायर कंट्रोल सिस्टम, जीपीएस आधारित नेविगेशन और दिन-रात निशाना लगाने की क्षमता जोड़ी गई। वहीं, जीसीएफ में धनुष के साथ 20 लाइट फील्ड गन (एलएफजी) की टेस्टिंग भी चल रही है। हल्की होने के कारण ये तोपें पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में सेना के लिए उपयोगी साबित होंगी।

यह भी पढ़ें- रायपुर में उखड़ी सड़कें, धूल और कीचड़ से लोग परेशान; व्यापार प्रभावित और हादसों का खतरा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।