
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय के सामने नशे में धुत एक युवती ने जमकर हंगामा किया। युवती ने सड़क पर अपशब्द कहने शुरू कर दिए। आते-जाते लोगों से अभद्रता की।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची लार्डगंज पुलिस से भी वह उलझ गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने समझाने का प्रयास किया तो उनसे भी असंयमित व्यवहार किया।
युवती को थाने लाया गया
वह नशे में इतनी ज्यादा थी कि उसे कुछ होश नहीं था। बीच सड़क पर युवती के इस प्रकार के कृत्य से वहां से गुजरने वाले राहगीर में अचरज में पड़ गए। इसके बाद महिला पुलिस को बुलाया गया। महिला बल युवती को पकड़कर थाने ले गया। वहां उसकी काउंसिलिंग की गई।
यह भी पढ़ें- चंबल प्रोजेक्ट के तहत ग्वालियर में बिछी 26 किमी तक पाइपलाइन, बानमोर में भी शुरू हुआ काम
यह भी पढ़ें- कान्हा-पेंच गलियारे में ट्रेनों की स्पीड घटाने की तैयारी, अंडरपास नहीं होने से कई वन्यजीवों की हो चुकी मौत