• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

तमिलनाडु के सीएम विजय थलापति से 1 करोड़ की मदद दिलाने के नाम पर जबलपुर में बुजुर्ग से 7.50 लाख रुपये की ठगी

बुजुर्ग के मोबाइल पर सोशल मीडिया में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से संबंधित आर्थिक सहायता और ऋण उपलब्ध कराने का ऑनलाइन लिंक आया था।

By Deepankar RoyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 10:52:55 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 11:04:31 AM (IST)
तमिलनाडु के सीएम विजय थलापति से 1 करोड़ की मदद दिलाने के नाम पर जबलपुर में बुजुर्ग से 7.50 लाख रुपये की ठगी
तमिलनाडु के सीएम से आर्थिक मदद दिलवाने के नाम पर जबलपुर के बुजुर्ग से ठगी।

HighLights

  1. झांसे में लेकर ठगों ने सात लाख 52 हजार रुपये अलग-अलग बैंक अकाउंट में जमा करवाए
  2. इसके बाद फोन कर कहा कि सोना ला रहे थे तो पुलिस ने पकड़ लिया, 60 हजार रुपये और भेजो
  3. बुजुर्ग की शिकायत पर जबलपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। साइबर ठगों ने एक वृद्ध को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति के आर्थिक सहायता कोष से एक करोड़ रुपये दिलाने का झांसा देकर सात लाख 52 हजार रुपए ठग लिए। आरोपित ने पहले अलग-अलग खातों में छोटी-छोटी रकम जमा कराई और फिर 60 हजार रुपये और मांगने लगे। संदेह होने पर वृद्ध ने बेटे को जानकारी दी, जिसके बाद ठगी का खुलासा हुआ।

गोरखपुर थाना क्षेत्र के गुप्तेश्वर स्थित गायत्री भवन के पास रहने वाले प्रवेश धीर (69) के मोबाइल पर सोशल मीडिया में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से संबंधित आर्थिक सहायता और ऋण उपलब्ध कराने का ऑनलाइन लिंक आया था।

लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके पास चार अलग-अलग नंबरों से फोन आए। कॉल करने वालों ने स्वयं को मुख्यमंत्री से जुड़ा बताते हुए एक करोड़ रुपये की सहायता दिलाने का भरोसा दिया। रुपये न मिलने पर उसे ठगी होने का अहसास हुआ।


यह भी पढ़ें- 6 राज्यों के ठगों को बैंक खाते देता था नितिन, 66 लाख के लेन-देन का पर्दाफाश; साइबर पुलिस ने बुरहानपुर से दबोचा

कई खातों में ट्रांसफर कराए रुपये

बुजुर्ग को झांसे में लेकर ठगों ने सात लाख 52 हजार रुपये अलग-अलग बैंक अकाउंट में जमा करवाए। इस दौरान ठगों ने सात बार उन्हें अलग-अलग क्यूआर कोड भेजा था और राशि डालने के लिए कहा। ऐसे में बुजुर्ग ने कुल सात लाख 50 हजार से ज्यादा रुपये इन खातों में ट्रांसफर कर दिए थे।

रुपये लेने के बाद ठग बुजुर्ग के संपर्क में थे और एक दिन उनसे कहा कि वो सोना लेकर आ रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस से छूटने के लिए 60 हजार रुपये भेजने को कहा। इस पर बुजुर्ग को शक हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई है। फिर वो थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मोबाइल नंबर के साथ उन बैंक अकाउंट की जांच भी शुरू कर दी है, जिनमें रुपये ट्रांसफर कराए गए थे।

यह भी पढ़ें- इंदौर में बीएससी का छात्र बेच रहा था म्यूल अकाउंट, कमीशन के झगड़े में साथी सहित गिरफ्तार