• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

मध्य प्रदेश में बिजली की मांग 17,313 मेगावाट पहुंची, थर्मल और हाइडल उत्पादन बढ़ा

आंकड़ों के अनुसार, 10 से 15 अक्टूबर के बीच मांग 8.27 प्रतिशत बढ़ी, जबकि इन तीनों स्रोतों से संयुक्त उत्पादन लगभग 50 प्रतिशत बढ़ा।

By Pankaj TiwariEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 07:48:20 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 08:00:54 AM (IST)
मध्य प्रदेश में बिजली की मांग 17,313 मेगावाट पहुंची, थर्मल और हाइडल उत्पादन बढ़ा
मध्य प्रदेश में बढ़ रही बिजली की मांग। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. बैकिंग और रियल टाइम ट्रेडिंग का ले रहे सहारा नवीन ऊर्जा स्रोतों से बढ़ी बिजली उपलब्धता
  2. बिजली की मांग पूरी करने के लिए एनटीपीसी, बैंकिंग और बिजली खरीद पर निर्भरता
  3. एमपी में बिजली की मांग और उपलब्धता के बीच संतुलन बनाए रखना चुनौती बना हुआ है

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मध्य प्रदेश में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। 10 अक्टूबर को प्रदेश की अधिकतम मांग 15,990 मेगावाट थी, जो 15 अक्टूबर 2026 को बढ़कर 17,313 मेगावाट हो गई। छह दिन में मांग 1,323 मेगावाट बढ़ी।

इसी दौरान ताप, जल और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से बिजली की उपलब्धता में भी इजाफा हुआ। हालांकि, मांग के मुकाबले आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बिजली उत्पादन इकाइयों, बैंकिंग, अनुबंधित खरीद और रियल टाइम ट्रेडिंग का सहारा लिया जा रहा है।


ताप विद्युत उत्पादन 10 अक्टूबर के 3,037 मेगावाट से बढ़कर 15 अक्टूबर को 3,642 मेगावाट पहुंच गया। बीच में 13 अक्टूबर को यह घटकर 3,166 मेगावाट रहा था। हाइडल उत्पादन 1,432 से बढ़कर 2,091 मेगावाट हो गया। 12 और 13 अक्टूबर को यह करीब 1,450 मेगावाट के आसपास था। सौर और अन्य नवीकरणीय स्रोतों से बिजली 1,120 से बढ़कर 1,803 मेगावाट हुई।

naidunia_image

7,536 मेगावाट बिजली उपलब्ध हुई

15 अक्टूबर को ताप, जल और नवीकरणीय स्रोतों से कुल 7,536 मेगावाट बिजली उपलब्ध हुई। शेष मांग के लिए एनटीपीसी से बिजली, बैंकिंग व्यवस्था, अनुबंधित खरीद और रियल टाइम ट्रेडिंग समेत अन्य स्रोतों पर निर्भरता बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- एमपी में दूर होगा बिजली का संकट, पंजाब से 15 अक्टूबर से रोजाना मिलेगी 550 मेगावाट बिजली, कटौती से मिलेगी मुक्ति

संतुलन बनाए रखना चुनौती

आंकड़ों के अनुसार, 10 से 15 अक्टूबर के बीच मांग 8.27 प्रतिशत बढ़ी, जबकि इन तीनों स्रोतों से संयुक्त उत्पादन लगभग 50 प्रतिशत बढ़ा। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से 14 और 15 अक्टूबर के आंकड़ों में दिखती है। इसे प्रदेश की कुल बिजली आपूर्ति में समान अनुपात की वृद्धि नहीं माना जा सकता, क्योंकि आपूर्ति में अन्य स्रोतों का योगदान भी है। मांग और उपलब्धता के बीच संतुलन बनाए रखना चुनौती बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- MP बिजली संकट: कहीं 8 से 10 घंटे बिजली गुल तो कहीं रातभर अंधेरे में डूबे गांव; भोपाल, सीहोर, बैतूल में चक्काजाम और प्रदर्शन

अगले सप्ताह तक 4 हजार मेगावाट बिजली मिलने की संभावना

कम बारिश, धान की सिंचाई और पलेवा के कारण मांग में अचानक वृद्धि हुई। अगले सप्ताह तक तीन से चार हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलने की संभावना है। जिससे मौजूदा कमी दूर हो सकती है। -प्रद्युम्न सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री