
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रबी सीजन में खाद वितरण के लिए लागू ई-टोकन और ई-विकास प्रणाली से किसानों को राहत मिल रही है। 28 नवंबर तक जिले में 1.29 लाख किसानों को 2.87 लाख ई-टोकन जारी किए गए, जिनमें से 2.11 लाख टोकन पर खाद का उठाव हो चुका है।
जिले में फिलहाल 33 हजार टन से अधिक उर्वरक उपलब्ध है। ई-विकास प्रणाली के तहत अब तक 95,049 टन उर्वरक वितरित किया गया है। इसमें 53,656 टन यूरिया और 21,880 टन डीएपी व टीएसपी शामिल है। ऑनलाइन बुकिंग से किसानों को केंद्र और स्लॉट की जानकारी पहले मिल रही है, जिससे कतारों और चक्कर लगाने की परेशानी कम हुई है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में किसानों का एलान, आदान राशि 19257 करने की मांग; धान खरीदी और रकबा कटौती पर करेंगे आंदोलन
केंद्रों पर पर्याप्त भंडार
आईएफएमएस पोर्टल के अनुसार, जिले में सहकारी समितियों, विपणन संघ, एमपी एग्रो और निजी क्षेत्र में खाद उपलब्ध है। यूरिया वितरण के लिए 60 सहकारी समितियां, 30 थोक विक्रेता और 205 खुदरा विक्रेता सक्रिय हैं।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में ASI की चलती कार पर हमला, विरोध करने पर हाथ में काटा, आरोपी गिरफ्तार