जबलपुर में वन विभाग की 20 एकड़ भूमि अतिक्रमण मुक्त, कब्जाधारियों में मचा हड़कंप
वन सुरक्षा पखवाड़े के तहत बरगी वन परिक्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 20 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
Publish Date: Fri, 20 Nov 2026 03:04:13 PM (IST)Updated Date: Fri, 20 Nov 2026 03:04:13 PM (IST)
बरगी रेंज में वन विभाग की कार्रवाई, नईदुनियाHighLights
- बरगी रेंज में वन विभाग की कार्रवाई
- विभाग की 20 एकड़ भूमि कब्जा मुक्त
- अवैध कब्जे को लेकर अभियान जारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए वन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। वन सुरक्षा पखवाड़े के तहत बरगी वन परिक्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 20 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
वन विभाग की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
उल्लेखनीय है कि, 12 से 24 नवंबर तक जबलपुर वनमंडल में वन सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य वन संरक्षक मस्तराम बघेल, वनमंडल अधिकारी पुनीत सोनकर और उपवनमंडल अधिकारी आकाश साहू के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बरगी वन परिक्षेत्र की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
वन परिक्षेत्र अधिकारी अपूर्व प्रखर शर्मा के नेतृत्व में वन अमले ने मौके पर पहुंचकर करीब 20 एकड़ भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।
इस कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक नरेंद्र पटेल, बिहारी लाल सेन, सतीश रंगारी, वनपाल तुलसीराम ठाकुर तथा वनरक्षक राकेश कार्पेटी, आशीष सुर्खिया सहित अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कब्जा मुक्त कार्रवाई जारी रहेगी
वन परिक्षेत्र अधिकारी अपूर्व प्रखर शर्मा ने बताया कि वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई पखवाड़े के दौरान ही नहीं, बल्कि इसके बाद भी निरंतर जारी रहेगी।
बरगी परिक्षेत्र के संरक्षित और अरक्षित वन क्षेत्रों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने का लक्ष्य रखा गया है। वन संपदा और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए विभाग आगे भी सख्त कदम उठाएगा।