मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य सूचना आयोग से मांगा जवाब, एक सप्ताह में देनी होगी लंबित अपीलों की संख्या
राज्य सूचना आयोग में द्वितीय अपीलों के लंबे समय तक लंबित रहने को हाई कोर्ट ने गंभीरता से लिया है।
Publish Date: Sat, 31 Oct 2026 09:57:46 PM (IST)Updated Date: Sat, 31 Oct 2026 09:57:46 PM (IST)
लंबित अपीलों पर हाई कोर्ट गंभीर, फाइल फोटोHighLights
- लंबित अपीलों पर हाई कोर्ट गंभीर
- राज्य सूचना आयोग से मांगा जवाब
- एक सप्ताह में देनी होगी जानकारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयोग में द्वितीय अपीलों के लंबे समय तक लंबित रहने को हाई कोर्ट ने गंभीरता से लिया है। न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने एक ऐसे ही मामले की सुनवाई करते हुए आयोग से प्रदेशभर में लंबित अपीलों की संख्या पूछी है।
कोर्ट ने एक सप्ताह में जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामला सतना जिले के रामपुर बघेलान निवासी प्रशांत त्रिपाठी की याचिका से संबंधित है।
अधिवक्ता उत्तम मिश्रा और अमन कुमार पांडे ने बताया कि याचिकाकर्ता ने 14 महीने पहले राज्य सूचना आयोग के समक्ष द्वितीय अपील प्रस्तुत की थी, लेकिन अब तक उसका निराकरण नहीं हो पाया। जबकि नियमानुसार द्वितीय अपील का निराकरण छह माह के भीतर किया जाना चाहिए।