• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में शिक्षिका का ड्राइवर स्कूल पहुंचते ही बन जाता है ‘साहब’, बच्चों को पीटकर करवाता है काम

वह कभी बच्चों से पानी मंगवाता है तो कभी गुटखा लाने के लिए कहता है। बच्चों के मना करने पर उनके साथ अभद्रता और मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है।

By Ramkrishan paramhans pandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 09:59:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 09:59:11 PM (IST)
जबलपुर में शिक्षिका का ड्राइवर स्कूल पहुंचते ही बन जाता है ‘साहब’, बच्चों को पीटकर करवाता है काम
मामले की शिकायत लेकर ग्रामीण और पालक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. डीईओ कार्यालय पहुंचकर पालकों ने की शिकायत
  2. स्कूल में ड्राइवर को घेर चुके हैं बच्चे और ग्रामीण
  3. बच्चों ने स्‍कूल से घर पहुंचकर बताई परेशानी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहपुरा शिक्षा केंद्र के अंतर्गत एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला जमुनिया ज्वाप में एक शिक्षिका के साथ आने वाले ड्राइवर को लेकर विवाद सामने आया है। बच्चों और पालकों ने ड्राइवर पर स्कूल में बच्चों से मारपीट करने, धमकाने और निजी काम कराने के आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत लेकर ग्रामीण और पालक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

बच्चों और अन्य लोगों पर हुक्म चलाता है

पालकों ने शिकायत में बताया कि स्कूल में पदस्थ शिक्षिका आशा कश्यप जबलपुर से आवागमन करती हैं। उनके साथ ड्राइवर अखिलेश यादव भी स्कूल आता है। पालकों का आरोप है कि ड्राइवर स्कूल के कार्यालय में बैठकर बच्चों और अन्य लोगों पर हुक्म चलाता है।


बच्चों ने घर पहुंचकर बताई परेशानी

पालकों के अनुसार, कई बच्चों ने घर पहुंचकर ड्राइवर के व्यवहार की जानकारी दी। इसके बाद अभिभावकों ने शिक्षिका से शिकायत करते हुए ड्राइवर को स्कूल नहीं लाने की बात कही, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद कुछ दिन पहले बच्चों और ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में ही ड्राइवर को घेरकर विरोध जताया था।

मामले को लेकर पालकों और ग्रामीणों में नाराजगी

पालकों का कहना है कि सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजा जाता है, न कि किसी निजी व्यक्ति के काम कराने के लिए। उनका आरोप है कि ड्राइवर बच्चों को अपना नौकर समझकर व्यवहार करता है। मामले को लेकर पालकों और ग्रामीणों में नाराजगी है।

जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

शिकायत लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे पालकों और बच्चों ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दमोह में जबेरा के पास तेरहवीं में जा रहे थे, वाहन ने बाइक को टक्कर मारी; मां-बेटे की मौत