
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के मरचुरी गेट के समीप शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित होटल (खाने के टपरे) में जा घुसी।
हादसे के समय होटल के अंदर सो रहे चार-पांच लोग कार की चपेट में आ गए। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, मृतक की पहचान कार में सवार धनवंतरी नगर निवासी अधिवक्ता शिवम शर्मा के रूप में हुई है।
जसूजा सिटी निवासी शरद अपने दोस्त अधिवक्ता शिवम शर्मा के साथ कार से कहीं जा रहा था। मेडिकल कॉलेज मरचुरी गेट के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी होटल में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि होटल में सो रहे लोग इसकी चपेट में आ गए।
यह भी पढ़ें- छिंदवाड़ा कफ सीरप कांड के आरोपी डॉ. प्रवीण सोनी को राहत नहीं, 27 मृत बच्चों के अभिभावकों को पक्षकार बनाने के निर्देश
घटना की सूचना मिलते ही संजीवनी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कार की रफ्तार और चालक की स्थिति समेत अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में हुनर तराशेंगे 559 युवा, एमपीपीजीसीएल देगी एक साल की ट्रेनिंग; 15 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन