
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। राजस्थान के रास्ते से मानसून की रवानगी शुरू हो गई है। जबलपुर से भी कुछ दिन से विदाई हो जाएगी। इसके बाद अक्टूबर का महीना खुशनुमा रंग लेकर आएगा। मानसून की विदाई से पहले आसमान में बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में बारिश की फुहारें मौसम को सुहावना बनाए रखेंगी।
ऐसे में त्योहारों की रौनक के बीच शहर के पर्यटन स्थलों की सैर का आनंद लेने मौसम एकदम उपुयक्त् रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 23 सिंतबर तक जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा संभावित है। दिन एवं रात के तापमान में आंशिक रूप से बढ़ोतरी हो सकती है।
दिन का तापमान करीब 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि सुबह और रात में गुलाबी ठंडक रहेगी। रात का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में 13 लाख टन कचरे के पहाड़ को खत्म करेगी इटली की मशीन, गीले कचरे से तैयार होगी जैविक खाद
सैर सपाटे के लिए मौसम अनुकूल
बारिश के बाद हरियाली से घिरे पर्यटन स्थल और प्राकृतिक नजारे लोगों को खास तौर पर आकर्षित कर रहे हैं। आसपास के प्राकृतिक स्थलों की ओर रुख करने वालों के लिए मौसम का यह मिजाज आकर्षण बढ़ा सकता है। हालांकि, नदी-झरनों और जलभराव वाले स्थानों पर अतिरिक्त सावधानी जरूरी है।
आगामी सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
तारीख...अधिकतम-न्यूनतम पारा....बारिश की संभावना
21 सितंबर- 33.0 - 23.0 - कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना
22 सितंबर- 33.0 - 23.0 - कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना
23 सितंबर- 32.0 - 23.0 - मौसम साफ रहने की संभावना
24 सितंबर- 30.0 - 22.0 - मौसम साफ रहने की संभावना
25 सितंबर- 29.0 - 24.0 - कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना
26 सितंबर- 29.0 - 23.0 - कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना