
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बरौनी से बेंगलुरु कैंट के बीच अनारक्षित एक तरफा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 05281 बरौनी-बेंगलुरु कैंट वन-वे स्पेशल 30 नवंबर को बरौनी से रात 9 बजे रवाना होगी।
यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी। ट्रेन एक दिसंबर को सुबह 11 बजे सतना, दोपहर 12:35 बजे कटनी और दोपहर 3:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर में 10 मिनट के ठहराव के बाद दोपहर 3:40 बजे रवाना होगी।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में किसानों का एलान, आदान राशि 19257 करने की मांग; धान खरीदी और रकबा कटौती पर करेंगे आंदोलन
दो दिसंबर को पहुंचेगी बेंगलुरु कैंट
इसके बाद रात 8:50 बजे इटारसी पहुंचकर 9 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन दो दिसंबर को सुबह 4:30 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी। इस ट्रेन में 16 सामान्य श्रेणी के कोच और दो एसएलआरडी/जनरेटर कार सहित कुल 18 कोच रहेंगे। मार्ग में हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, प्रयागराज छिवकी, नागपुर, बल्हारशाह, सिकंदराबाद, रायचूर, गुंटकल और यलहंका सहित 26 स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
यह भी पढ़ें- कागजों में अटकी CG की धार्मिक पर्यटन योजना, 1 हजार KM लंबा कॉरिडोर प्रस्तावित; 5 करोड़ के बजट का प्रावधान