सैर पर निकली महिला के गले से चेन लूटकर भागा बदमाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार; कोर्ट में पेश
गोहलपुर थाना क्षेत्र में सुबह टहलने निकली 55 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन और पेंडल लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Publish Date: Thu, 19 Nov 2026 03:34:36 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Nov 2026 03:34:36 PM (IST)
पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश, नईदुनियाHighLights
- किराए के कमरे के बारे में महिला से पूछा
- अचानक चेन लूटकर स्कूटी पर हुआ फरार
- पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र में सुबह टहलने निकली 55 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन और पेंडल लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कूटी और लूटी गई सोने की चेन-पेंडल बरामद की है। जब्त मशरुका की कुल कीमत 2.50 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, अंबेडकर कॉलोनी निवासी कोमल हिरानी 14 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे टहलने निकली थीं। यजत इंटरप्राइजेज के पास स्कूटी सवार युवक ने किराए के कमरे के संबंध में पूछताछ की और अचानक उनके गले से चेन झपटकर भाग गया।
पीड़ित महिला हुई घायल
विरोध करने के दौरान महिला सड़क पर गिर गईं और उनके दाहिने हाथ में चोट आई। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अजित बसोर (19) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने वारदात स्वीकार की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।