
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। छठ पूजा पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चर्लापल्ली-दानापुर-चर्लापल्ली स्पेशल ट्रेन की अवधि में एक-एक ट्रिप का विस्तार किया है। ट्रेन इटारसी, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना होकर गुजरेगी।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में दुश्मनों के लिए बन रहा घातक हथियार, 46 किमी तक बरसाएगा आग; भारतीय सेना को सौंपा जाएगा
गाड़ी संख्या 07051 का संचालन 30 नवंबर और 07052 का एक दिसंबर को होगा। ट्रेन में कुल 24 कोच रहेंगे। समय-सारणी और ठहराव पूर्ववत रहेंगे। ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच है।
यह भी पढ़ें- एमपी के सुदूर गांवों में दूर होगी परिवहन की समस्या, आदिवासी अंचलों में चलेगी 'मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा'