
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। छठ पूजा के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे रक्सौल से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच 18 नवंबर को वन-वे पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन 19 नवंबर को दोपहर 2:05 बजे जबलपुर पहुंचेगी और 2:15 बजे रवाना होगी।
इसका पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी और इटारसी स्टेशनों में भी ठहराव रहेगा। ट्रेन 20 नवंबर को सुबह 5:30 बजे एलटीटी पहुंचेगी। ट्रेन में द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 12 और सामान्य श्रेणी के चार कोच रहेंगे।
यह भी पढ़ें- छठ पूजा के बाद घर लौटने वालों को राहत, रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का बढ़ाया एक-एक ट्रिप
इन स्टेशनों के रास्ते होगी संचालित
यह गाड़ी सीतामढ़ी, रुन्नीसैदपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी भुसावल, मनमाड एवं कल्याण के रास्ते संचालित होगी।
यह भी पढ़ें- एमपी के सुदूर गांवों में दूर होगी परिवहन की समस्या, आदिवासी अंचलों में चलेगी 'मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा'