• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर की सुनीता सिंह ने 21 हजार फीट ऊंचे माउंट युनाम पर लहराया तिरंगा

सुनीता सिंह का मानना है कि यह सफर सिर्फ ऊंचाइयों को छूने का नहीं, बल्कि हर चढ़ाई के साथ खुद को और मजबूत बनाने, चुनौतियों से सीखने और अगले शिखर के लिए ...और पढ़ें

By Ramkrishan paramhans pandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 09:21:49 AM (IST)Updated Date: Mon, 17 Aug 2026 09:21:49 AM (IST)
जबलपुर की सुनीता सिंह ने 21 हजार फीट ऊंचे माउंट युनाम पर लहराया तिरंगा
21 हजार फीट ऊंचे युनाम पर तिरंगा फहरातीं सुनीता सिंह। सौजन्‍य स्‍वयं

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। संस्‍कारधानी की सुनीता सिंह ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर करीब 21 हजार फीट (6,111 मीटर) ऊंचे माउंट युनाम पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर संस्कारधानी और प्रदेश का गौरव बढ़ा दिया।सुनीता सिंह जबलपुर के विजय नगर की निवासी हैं और उन्होंने शासकीय स्वशासी विज्ञान महाविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में स्नातकोत्तर किया है।

15 अगस्त 2026 को सुबह 9:16 बजे फहराया

सुश्री सिंह ने 15 अगस्त 2026 को सुबह 9:16 बजे इस चोटी पर तिरंगा फहराया। सुनीता सिंह भोपाल स्थित स्टेट बैंक मुख्यालय में असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एजीएम) के पद पर कार्यरत हैं इसलिए उन्होंने स्टेट बैंक का ध्वज भी फहराया।


मनाली-लेह राजमार्ग पर बरालाचा ला दर्रे के पास लाहौल-स्पीति घाटी

माउंट युनाम भारत में मनाली-लेह राजमार्ग पर बरालाचा ला दर्रे के पास लाहौल-स्पीति घाटी में स्थित है। यह शिखर अपने पथरीली संरचना, सीधी चढ़ाई और बर्फ के कारण इसे चुनौतीपूर्ण माना जाता है। खास बात यह है कि सुनीता सिंह 56 साल की हैं और इस उम्र में पर्वतारोहण वैसे भी काफी चुनौतीपूर्ण होता है।

देश के दुर्गम क्षेत्रों में भी बैंक की उपस्थिति दर्शाई

इस अवसर पर सुश्री सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि उन्होंने साहस, सेवा और राष्ट्रीय गौरव के मूल्यों को समर्पित की है, जो एसबीआई की पहचान हैं। यह अभियान स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में और देश के दुर्गम क्षेत्रों में भी बैंक की उपस्थिति को दर्शाने के लिए किया गया।

अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो पर भी तिरंगा लहरा चुकी हैं

सुनीता सिंह इससे पहले नेपाल में 6,476 मीटर ऊंचे मेरा पीक, 6,119 मीटर ऊंचे लोबुचे ईस्ट पर दो बार, रूस के माउंट एल्ब्रुस और अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो पर सफलता पूर्वक तिरंगा लहरा चुकी हैं। वे माउंट एवरेस्ट पर 7200 मीटर तक और अर्जेंटीना के माउंट एकॉनकागुआ पर 6700 मीटर तक पर्वतारोहण कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- MP के जबलपुर के महफिल बार एंड रेस्टोरेन्ट में सहकर्मी युवती की हत्या करने वाला वेटर पकड़ा गया, यह बना मौत का कारण