• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

दिसंबर में शिक्षक पात्रता परीक्षा, तैयारी करने वालों के लिए मॉडल पेपर वेबसाइट पर आए

शिक्षक इन प्रश्नपत्रों के माध्यम से परीक्षा के प्रारूप, प्रश्नों के स्तर और पाठ्यक्रम को समझकर अपनी तैयारी कर सकते हैं।

By Ramkrishan paramhans pandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 01:26:48 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 01:34:52 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दिसंबर में शिक्षक पात्रता परीक्षा, तैयारी करने वालों के लिए मॉडल पेपर वेबसाइट पर आए

HighLights

  1. प्रदेश के 34 हजार शिक्षकों ने कराया पंजीयन
  2. माशिमं को मिली परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी
  3. कर्मचारी चयन मंडल आयोजित करता था परीक्षा

नईदुनिया प्रतिनिधि , जबलपुर। प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा दिसंबर में आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले यह परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाती थी।

मॉडल प्रश्नपत्र अपनी वेबसाइट पर अपलोड किए

परीक्षा की तैयारी कर रहे शिक्षकों की मदद के लिए मंडल ने मॉडल प्रश्नपत्र भी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। शिक्षक इन प्रश्नपत्रों के माध्यम से परीक्षा के प्रारूप, प्रश्नों के स्तर और पाठ्यक्रम को समझकर अपनी तैयारी कर सकते हैं।


शिक्षकों के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य

न्यायालय के निर्देश के बाद शिक्षकों के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है। हालांकि, शिक्षकों को परीक्षा पास करने के लिए पर्याप्त अवसर दिए जाने का प्रवि‍धान है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अब तक करीब 34 हजार शिक्षकों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

शिक्षकों की संख्या कुल शिक्षक संख्या की तुलना में काफी कम

लगभग 20 हजार निजी स्कूलों के शिक्षक और 14 हजार सरकारी स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं। प्रदेश में शिक्षकों की कुल संख्या करीब डेढ़ लाख बताई जा रही है। ऐसे में अब तक आवेदन करने वाले शिक्षकों की संख्या कुल शिक्षक संख्या की तुलना में काफी कम है।

2028 तक मिलेंगे छह अवसर

शिक्षकों को टीईटी उत्तीर्ण करने के लिए 31 अगस्त 2028 तक का समय दिया गया है। इस अवधि में कुल छह अवसर उपलब्ध कराने की योजना है। इसके तहत हर साल दो बार परीक्षा आयोजित की जाएगी। यानी शिक्षकों को परीक्षा में सफल होने के लिए जल्दबाजी करने के बजाय निर्धारित अवसरों के अनुसार तैयारी करने का मौका मिलेगा। फिलहाल दिसंबर में प्रस्तावित परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- राजभवन के दस्तावेजों का पहले निरीक्षण फिर प्रमाणित प्रति, 15 साल पुरानी कानूनी लड़ाई में महत्वपूर्ण व्यवस्था

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।