
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। मंडला से जबलपुर की ओर आ रहा एक ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर बरेला टोल प्लाजा में जा घुसा। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
केबिन हुआ क्षतिग्रस्त
ट्राला की टक्कर से केबिन क्षतिग्रस्त हो गया ओर उसके अंदर सवार चालक एवं सहायक फंस गए थे, जिन्हें पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट ने भोपाल कलेक्टर को भेजा 5 हजार का जमानती वारंट, अदालत में पेश नहीं हुए IAS अधिकारी
पुलिस ने हटाया दुर्घटनाग्रस्त ट्राला
घटना की जानकारी मिलते ही बरेला पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। दुर्घटना के कारण टोल प्लाजा के आसपास वाहनों की कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्राले को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्राला चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- एमपी में अब नहीं होगी टीबी से मौतें, तमिलनाडु का टीएन-केईटी मॉडल होगा लागू, मृत्यु-दर घटकर हुई 4 फीसदी