
नईदुनिया प्रतिनिधि ,जबलपुर। चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से पिछले दो दिनों से बिगड़ा मौसम अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। सोमवार को सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद बादलों के छंटते ही धूप खिल उठी।
हालांकि, दिनभर धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली का दौर चलता रहा। मौसम में सुधार के साथ ही ठंड ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तरी-पूर्वी हवाओं के चलते दिन में भी हल्की ठंडक महसूस की गई, वहीं सूर्यास्त के बाद ठंड का प्रभाव और बढ़ गया।
रात का गिरा तापमान, दिन का बढ़ा
मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान दो डिग्री की बढ़त के साथ 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई और यह 16.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। रात का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री तक नीचे आ सकता है।
यह भी पढ़ें- रायपुर में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर बड़ी ठगी, कोचिंग संचालक से ऐंठे ₹1.54 करोड़, मुख्य आरोपित पकड़ाया
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में जबलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल ऐसी कोई सक्रिय मौसमी प्रणाली नहीं है, जिसका व्यापक प्रभाव मौसम पर पड़े। हालांकि आसपास के जिलों में कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही के बीच छिटपुट बारिश हो सकती है।
मौसम का पूर्वानुमान- मौसम शुष्क रहेगा
सूर्योदय- 6:30
सूर्यास्त- 5: 24
तापमान
अधिकतम -27.7
न्यूनतम - 16.9
आर्दता-98 -75
मौसम का पूर्वानुमान- मौसम शुष्क रहेगा
दिनांक- अधिकतम - न्यूनतम
24 नवंबर - 27.0 - 10.0
25 नवंबर - 26.0 - 9.0
कटनी
24 नवंबर - 27.0 - 13.0
25 नवंबर - 28.0 - 13.0
मंडला
24 नवंबर - 28.0 - 13.0
25 नवंबर - 28.0 - 12.0
यह भी पढ़ें- MP में सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगा थर्ड प्रमोशन, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सरकार की चुनौती