
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान अकवान के असर से मौसम में बदलाव के संकेत दिखने लगे हैं। गुरुवार मौसम शुष्क रहा और उत्तरी हवा लोगों को सिहराती रही। गुरुवार की सुबह सीजन की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई।
वहीं दिन में भी ठंडी हवा लोगों को ठंडक का अहसास कराती रहीं। दिन का तापमान एक डिग्री कम होकर 27.3 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 9.8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया।
सीजन में पहली बार रात का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया है। वहीं मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव संभावित है। चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 21 नवंबर को जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में मौसम बिगड़ सकता है।
तेज बारिश के आसार कम
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय यह तूफान उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। 20 नवंबर की दोपहर तक इसके उत्तरी आंध्रप्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के बीच गोपालपुर के पास टकराने की संभावना है।
इस दौरान हवाओं की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों में 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। चक्रवात के प्रभाव से पूर्वी मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव होने के संकेत हैं। जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट और आसपास के जिलों में 21 से 23 नवंबर के दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें- महादेव सट्टा एप केस: 2 दिसंबर तक के लिए जेल भेजा गया सौरभ चंद्राकर, ED ने नहीं मांगी दोबारा रिमांड
20 और 21 नवंबर को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, तेज बारिश के आसार कम हैं। मौसम में इस बदलाव से दिन के तापमान में गिरावट और ठंड का असर बढ़ सकता है।
मौसम का पूर्वानुमान- मौसम शुष्क रहेगा
सूर्योदय- 6:27
सूर्यास्त- 5: 27
तापमान
अधिकतम -27.3
न्यूनतम - 9.8
आर्दता-73
मौसम का पूर्वानुमान- मौसम शुष्क रहेगा
दिनांक- अधिकतम - न्यूनतम
20 नवंबर - 28.0 - 11.0
21 नवंबर - 27.0 - 15.0
कटनी
20 नवंबर - 27.0 - 15.0
21 नवंबर - 26.0 - 19.0
मंडला
20 नवंबर - 29.0 - 14.0
21 नवंबर - 28.0 - 16.0
यह भी पढ़ें- जबलपुर में ATS ने 3 संदिग्ध अफगानी किए गिरफ्तार, कोर्ट ने 23 नवंबर तक रिमांड पर भेजा