कटनी में बस ने बाइक में मारी टक्कर, दो यवकों की मौत; एक गंभीर
एनकेजे थाना क्षेत्र के कटनी-शहडोल मार्ग पर सुरखी टैंक मोड़ के पास बाइक सवार तीन युवकों को बस ने टक्कर मार दी।
Publish Date: Sun, 22 Nov 2026 05:59:34 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Nov 2026 05:59:34 PM (IST)
कटनी-शहडोल मार्ग पर हादसा, नईदुनियाHighLights
- कटनी-शहडोल मार्ग पर हादसा
- बस ने बाइक में मारी टक्कर
- दो युवकों की मौत, एक गंभीर
नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र के कटनी-शहडोल मार्ग पर सुरखी टैंक मोड़ के पास बाइक सवार तीन युवकों को बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, एनकेजे थाना के सुरखी टैंक क्षेत्र निवासी अनुराग कोल पिता रामसुजान कोल, 21 साल अपने साथी करण कोल पिता बबलू कोल, 24 साल और सावन कोल पिता गोविंद कोल, 24 साल के साथ रविवार की शाम को मोटर साइकिल से कटनी की ओर आ रहा था।
स्थानीय लोगों ने दी सूचना
सुरखी टैंक मोड़ के पास अचानक दो बसें आ गई और जब तक युवक संभल पाते एक बस ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों युवक बाइक सहित दूर जाकर गिरे। आसपास के लोग दौड़े और युवकों के स्वजनों व पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से तीनों युवकों को जिला अस्पताल भेजा, जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने अनुराग कोल व करण कोल मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में सावन कोल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना में दो युवकों की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही मातम छा गया। बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर मरचुरी में रखवाए हैं आैर सोमवार की सुबह उनका पीएम कराया जाएगा। पुलिस ने बस को जब्त किया है और थाना परिसर में खड़ा कराया है। बस आंध्रप्रदेश की है और तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी।