
नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती मरीज को ब्लड चढ़ाने के लिए ब्लड ग्रुप की जांच में पेथालाजी कर्मियों की गंभीर लापरवाही सामने आई है। ओ पॉजिटिव मरीज को बी पॉजिटिव ब्लड चढ़ाने की तैयारी के दौरान मरीज के बेटे का ध्यान रिपोर्ट पर जाने से बडा हादसा होने से टल गया। बताया जाता है कि मरीज ने तीन दिन पूर्व शहर की निजी लैब में ब्लड की जांच करवाने पर ब्लड ग्रुप ओ पाजीटिव बताया था।
जबकि बुधवार को मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित नैदानिकी केंद्र में ब्लड की जांच रिपोर्ट बी पॉजिटिव बताकर इसी ग्रुप का ब्लड चढ़ाया जा रहा था। मरीज 58 वर्षीय विष्णु पुत्र कुंदनलाल मालवीय निवासी बमनगांव छनेरा का हिमोग्लोबिन कम होने से उसे ब्लड चढ़ाने के लिए भर्ती किया था। मरीज के बेटे दीपक मालवीय ने बताया कि पिताजी को कमजोरी आने से भर्ती किया गया था।
अस्पताल की लापरवाही से गंभीर हादसा हो सकता था। अस्पताल प्रबंधन गलती को छुपाने का प्रयास कर रहा है। पूछने पर मशीन गर्म होने की बात कही जा रही है। मरीज विष्णु मालवीय ने बताया कि शनिवार को चार पाईट बताया। हिमोग्लोबिन की निजी लैब में जांच करवा कर यहां भर्ती हुआ था। अस्पताल की लापरवाही पर उन्होने कहा कि यहां मरीज की जान से खिलवाड़ हो रहा है। ऐसे में जान भी जा सकती है।
यह भी पढ़ें- Donald Trump लेते हैं रोज Aspirin: ‘खून पतला करने’ वाली इस दवा का शरीर पर क्या असर होता है?
यह भी पढ़ें- खंडवा में सीएम बोले- दो लाख पदों पर होगी भर्ती; आदिवासी युवाओं को IAS बनाने कोचिंग देंगे