• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: खरगोन जिले में भारी बारिश, गांवों में घुसा पानी, बह गया टैंकर... देखें वीडियो

मध्‍य प्रदेश के खरगोन जिले में भी जोरदार बारिश का दौर जारी है। ग्रामीण अंचलों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। ग्रामीणों की श‍िकायत है ...और पढ़ें

By tushar senEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 16 Jul 2024 07:55:22 AM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jul 2024 08:14:02 AM (IST)
MP News: खरगोन जिले में भारी बारिश, गांवों में घुसा पानी, बह गया टैंकर... देखें वीडियो
पानी के तेज बहाव के साथ बहता हुए टैंकर।

HighLights

  1. ग्राम पड़ाली खुर्द और पड़ाली बुजुर्ग में घरों में घुसा पानी।
  2. बांकुड नदी की बाढ़ में नगर पालिका का टैंकर बह गया।
  3. फोरलेन निर्माण से सड़क के दोनों ओर के गांव नीचे हो गए।

खरगोन। बड़वाह से 13 किमी दूर ग्राम पड़ाली खुर्द और पड़ाली बुजुर्ग में जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण सोमवार को तेज बारिश के बाद पानी लोगों के घरों में घुस गया। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। पहले पुलिया बनी हुई थी, लेकिन फोरलेन निर्माण में उसे तोड़ कर पाइप डाल दिए गए है।

उधर, सनावद की बांकुड नदी की बाढ़ में नगर पालिका का टैंकर बह गया। कोई जनहानि नहीं हुई। नदी किनारे मोहर्रम के ताजिये विसर्जन के लिए रास्ता बनाने में टैंकर लगा था। सनावद में रोड व काॅलोनियों में पानी भर गया। वहीं गांव के सरपंच सुनील गुर्जर ने बताया कि एक वर्ष पहले भी दोनों गांव में बारिश के दिनों में यह स्थिति निर्मित हुई थी, लेकिन एनएचएआई की लापरवाही के कारण अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ है।


naidunia_image

दोनों गांवों के रहवासियों ने इस वर्ष भी बारिश के पहले ही एनएचएआई (नेशनल हाईवे) और एसडीएम प्रताप सिंह अगास्या को अवगत कराया था, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि सोमवार को तेज बारिश के कारण गांव जलमग्न हो गया। पानी सड़क से लेकर लोगों के घरों में भी भर गया।

मध्य प्रदेश के खरगोन में भारी बारिश में एक टैंकर पानी में बह गया#MadhyaPradesh #Khargone #WaterTanker #ViralVideo pic.twitter.com/RAPQZ28XUD

— NaiDunia (@Nai_Dunia) July 17, 2024

सरपंच सुनील गुर्जर के मुताबिक यह स्थिति इसलिए भी बन रही है, क्योंकि फोरलेन निर्माण के कारण सड़क के दोनों तरफ स्थित गांव नीचे हो गए है। इसके बावजूद ग्रामीणों के लिए सर्विस रोड भी नहीं बनाया गया है। ग्रामवासियों ने कई बार जिम्मेदारो को लिखित-मौखिक शिकायत की, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ। वहीं क्षेत्र के ग्राम चिचला में भी यही स्थिति है। यहां पर किसानों के खेतों में बारिश का पानी घुस गया, जिससे फसल खराब हो गई।