• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: तिलक,रक्षा सूत्र और रुद्राक्ष का विरोध, छात्र को अपशब्द कहा ... छात्रों और हिंदू समाज ने जताया विरोध

सांदिपनी विद्यालय में सोमवार को अतिथि शिक्षक के खिलाफ छात्रों सहित सकल हिंदू समाज का आक्रोश फूट पड़ा। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रों के हाथों में बंधे र...और पढ़ें

By tushar senEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Mon, 01 Sep 2025 11:32:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Sep 2025 11:38:17 PM (IST)
MP News: तिलक,रक्षा सूत्र और रुद्राक्ष का विरोध, छात्र को अपशब्द कहा ... छात्रों और हिंदू समाज ने जताया विरोध
रक्षा सूत्र और रुद्राक्ष को लेकर 9वीं के छात्र को शिक्षक शाहरुख को कहे अपशब्द

HighLights

  1. सांदिपनी विद्यालय में सोमवार को अतिथि शिक्षक का विरोध
  2. शिक्षक ने रक्षा सूत्र, गले में रुद्राक्ष और तिलक लगाने पर आपत्ति जताई
  3. स्कूल पहुंचकर लोगों ने विरोध जताया और शिक्षक को हटाने की मांग की

नईदुनिया न्यूज, बिस्टान। सांदिपनी विद्यालय में सोमवार को अतिथि शिक्षक के खिलाफ छात्रों सहित सकल हिंदू समाज का आक्रोश फूट पड़ा। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रों के हाथों में बंधे रक्षा सूत्र, गले में रुद्राक्ष और तिलक लगाने पर आपत्ति जताई और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इससे गुस्साए छात्रों और समाज के प्रतिनिधियों ने स्कूल पहुंचकर विरोध जताया और शिक्षक को हटाने की मांग की।

छात्र को कहा अपशब्द

मोहित वर्मा और पृथ्वी राजपूत ने बताया कि बीते दिनों अतिथि शिक्षक शाहरुख पठान ने कक्षा नौवीं के छात्रों को उनके धार्मिक प्रतीकों को लेकर अपशब्द कहे। इस बात से आहत होकर छात्रों ने नाराजगी जाहिर की और सकल हिंदू समाज के पदाधिकारियों को जानकारी दी।


सोमवार को दोपहर छात्रों और समाज के लोगों ने विद्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और “भारत माता की जय” के जयकारे लगाते हुए शिक्षक को तत्काल हटाने की मांग की। इस दौरान सकल हिंदू समाज के भूपेंद्र राठौर, लोकेन्द्र राजपूत और आकाश ठाकुर भी मौजूद रहे।

भूपेंद्र राठौर ने कहा कि विद्यालय का शिक्षक धर्म विरोधी बातें करता है और छात्रों को गलत दिशा में ज्ञान देता है। ऐसे शिक्षक को विद्यालय से हटाकर आगे किसी भी स्कूल में नियुक्त न करने की मांग प्रशासन से की गई है।

शिक्षक ने मांगी मांफी

सांदिपनी विद्यालय के प्राचार्य बलराम भंवर ने बताया कि मामले को लेकर शिक्षक शाहरुख पठान पहले ही माफी मांग चुके थे, लेकिन अब मामला दोबारा उठ गया है। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी जाएगी। वहीं, विवाद के बाद शिक्षक पठान ने भी अपनी गलती स्वीकार कर ली है।

इसे भी पढ़ें- इंदौर के MY अस्पताल में लापरवाही, NICU में दो नवजात को चूहों ने कुतरा