
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद शव को अस्पताल पहुंचाने के लिए जीआरपी पुलिस को शाम तक एंबुलेंस या अन्य वाहन तक उपलब्ध नहीं हो सका। इसे लापरवाही कहें या सिस्टम की उदासीनता।आखिरकार रेलवे पुलिस की मौजूदगी में शव को ठेला गाड़ी पर रखकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाना पड़ा।
व्यवस्था की इस बदहाली ने रेलवे की आपातकालीन सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए। ठेला चालक शांतिलाल ने बताया कि वह महिला का शव ठेले पर रखकर पीएम के लिए ले गया। जीआरपी के जवान साथ चल रहे थे। पुलिस को एंबुलेंस या टेम्पो नहीं मिला इसलिए ठेले का सहारा लेना पड़ा।
बताया जा रहा है कि रेलवे पुलिस ने कंट्रोल रुम और एंबुलेंस को फोन भी किया लेकिन कोई रिस्पान्स नहीं मिला। स्थानीय रेलवे अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। टीआई ममता अलावा ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। व्यवस्था में हुई देरी को लेकर दिखवाती हूं।
यह भी पढ़ें- उमरिया में पीलिया से युवक की मौत, एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक से शव ले गए
यह भी पढ़ें- मंदसौर में ट्रक-बाइक टक्कर में दो महिलाओं की मौत, पति व बेटी घायल, दूधाखेड़ी माता के दर्शन कर लौट रहे थे