मानपुर। समीपस्थ ग्राम गवली पलासिया में विद्या भारती जनजाति बालक छात्रावास भवन का लोकार्पण समारोह रविवार को संपन्न हुआ। अतिथि द्वारा गोमाता पूजन, कलश यात्रा, पट्टी का अनावरण, कक्षों का अवलोकन किया गया। इसके बाद भूमि दानदाताओं केदार गोयल, राज किशोर गर्ग, महेश तायल, सुनील मेठी महू का सम्मान किया गया। साथ ही भवन निर्माण में सहयोगकर्ता संजय सिंह का सम्मान किया गया। कर्मयोगी आयुर्वेद पुस्तक का विमोचन भी किया गया। मुख्य वक्ता थे अखिलेश मिश्रा संगठन मंत्री विद्या भारती मालवा, मुख्य अतिथि थीं मंत्री उषा ठाकुर, अध्यक्षता बालाराम भैया ने की। विशेष अतिथि सांसद छतरसिंह दरबार थे। अतिथि इंदरलाल केलोत्रा जिला अध्यक्ष ग्राम भारती इंदौर थे। सांसद द्वारा छात्रावास को पालक के रूप में स्वीकार करते हुए समाजजन से भी सहयोग करने की अपेक्षा एवं संगठन के साथ कार्य करने के लक्ष्य को पूर्ण करने में सहभागी होने तथा निर्माण कार्य करने की घोषणा की। मुख्य अतिथि उषा ठाकुर द्वारा जनजाति क्षेत्र में किए जा रहे विद्या भारती के कार्य को आगे बढाते हुए अपनी विधायक निधि से 5 लाख रुपये भवन निर्माण के लिए देने की घोषणा करते हुए समाज से भी आग्रह किया। इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह द्वारा छात्रावास के भैयाओं के लिए पलंग- कूलर की व्यवस्था की गई। साथ ही समाजजन द्वारा लगभग 5 लाख तक की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रांत प्रमुख मदनलाल राठौर ग्राम भारती मालवा, माखन सिंह आंजना जनजाति क्षेत्र के शिक्षा प्रांत प्रमुख कैलाश आर्य, संयोजक सरस्वती शिशु मंदिर गवली पलासिया विष्णु आर्य संयोजक जनजाति बालक छात्रावास एवं संगठन के कार्यकर्ताओं का सहयोग प्राप्त हुआ।

312 श्रमिकों का पंजीयन

सांवेर। नगर में आयोजित इंदौर जिला ग्रामीण असंगठित श्रमिक सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर, मंडल अध्यक्ष सुमेरसिंह, जनपद अध्यक्ष भगवान परमार, उपाध्यक्ष भारत सिंह चिमली, मंत्री लवी सिंह गांधी, महामंत्री संदीप चंगेडिया, कमल गहलोत, मंडी अध्यक्ष दयाराम, जिला पंचायत सदस्य सतीश मालवीय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल मौजूद थे। कार्यकम में 312 श्रमिकों का पंजीयन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी जिला अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंसूर अली पटेल बिलोदा ने आभार माना।

Posted By: Nai Dunia News Network

Mp
Mp