
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। शहर की केशव कॉलोनी में रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा से आरोपित मनोज उर्फ अमरुद माहौर ने तीन अक्टूबर को काका होटल में दुष्कर्म किया और पीड़िता की फेसबुक व इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर दोनों के संयुक्त फोटो प्रसारित कर दिए।
छात्रा की शिकायत पर कोतवाली में दुष्कर्म व आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा कायम किया है। हाईस्कूल की पीड़ित छात्रा ने कोतवाली पुलिस को पेश शिकायत में बताया कि आरोपित मनोज उर्फ अमरुद माहौर निवासी प्रज्ञा स्कूल गली वनखंडी रोड मुरैना से उसकी पहचान सहेली के माध्यम से हुई थी।
काका होटल में दुष्कर्म
तब आरोपित ने अपना मोबाइल नंबर पीड़िता को दे दिया था। बाद में पीड़िता की बातचीत आरोपित से फोन व वीडियो काल पर होने लगी। तीन अक्टूबर को आरोपित ने फरियादिया को घिरौना हनुमान मंदिर के पास स्थित काका होटल में बुलाया और जबरन दुष्कर्म कर दिया।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में दुश्मनों के लिए बन रहा घातक हथियार, 46 किमी तक बरसाएगा आग; भारतीय सेना को सौंपा जाएगा
बाद में रिकॉर्ड की गई फोटो व वीडियो भी फरियादिया की फेसबुक व इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अपलोड कर दीं। फोटो व वीडियो जब फरियादिया के मिलने वाले व्यक्ति ने देखीं तो पीड़िता की मां को उसकी जानकारी दी। मां के पूछने पर बेटी ने आपबीती बताई और कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया।
यह भी पढ़ें- रायपुर में स्पोर्ट्स टीचर ने की खुदकुशी, प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय हुई तो लगाई फांसी