• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

Morena में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिल बकाया होने पर काटे 39 कनेक्शन, सात लाख 11 हजार रुपये भी वसूले

MP News: बिजली कंपनी ने बकाया बिलों की वसूली और बिजली चोरी पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को कंपनी की टीम ने आकस्मिक निरीक्षण...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 29 Sep 2025 11:05:58 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Sep 2025 11:05:58 PM (IST)
Morena में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिल बकाया होने पर काटे 39 कनेक्शन, सात लाख 11 हजार रुपये भी वसूले
Morena में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जौरा। बिजली कंपनी ने बकाया बिलों की वसूली और बिजली चोरी पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को कंपनी की टीम ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कंपनी के प्रबंधक पीएस यादव के नेतृत्व में निकली टीम ने इस्लामपुर और रामनगर क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई की।

दर्जनभर से अधिक स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी

निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि कई उपभोक्ता मीटर को बाईपास कर अवैध रूप से बिजली की खपत कर रहे थे। कुल मिलाकर एक दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के यहां सीधे तार जोड़कर विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी के खिलाफ बिजली चोरी के प्रकरण दर्ज किए गए।


39 उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन

कंपनी ने सिर्फ बिजली चोरी ही नहीं बल्कि बकाया राशि जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर भी सख्ती दिखाई। लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले 39 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इससे इलाके में हड़कंप की स्थिति रही।

यह भी पढ़ें- Bhopal में घुमाने के बहाने कार में नाबालिग मंगेतर से दुष्कर्म, उसके स्वजनों के विरोध पर तोड़ दी सगाई

मौके पर ही वसूले 7.11 लाख रुपये

कार्रवाई के दौरान बिजली कंपनी की टीम ने उपभोक्ताओं से मौके पर ही बकाया राशि वसूली की। कुल मिलाकर 7 लाख 11 हजार रुपये की वसूली मौके पर ही की गई।

इस अभियान के बाद से बिजली चोरी करने वालों और बकायेदारों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई नियमित रूप से होती रहनी चाहिए, ताकि ईमानदारी से बिल चुकाने वाले उपभोक्ताओं को नुकसान न हो।