• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना-पोरसा में जल संकट पर एक्शन, कलेक्टर के निर्देश के बाद सुधरी सप्लाई, पोरसा के वार्ड-5 को 3 महीने बाद मिला शुद्ध पानी

Morena News: इंदौर की घटना के बाद पेयजल सप्लाई को लेकर प्रशासन चेत गया है। कलेक्टर ने सभी इलाकों में शुद्ध पेयजल सप्लाई करने के आदेश जारी किए है। जिसक...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 13 Jan 2026 10:42:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Jan 2026 10:42:48 PM (IST)
मुरैना-पोरसा में जल संकट पर एक्शन, कलेक्टर के निर्देश के बाद सुधरी सप्लाई, पोरसा के वार्ड-5 को 3 महीने बाद मिला शुद्ध पानी
न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी में लीकेज ठीक करते नगर निगम कर्मचारी।

HighLights

  1. पोरसा वासियों को मिली 'गंदे पानी' से मुक्ति
  2. नवीन बोर खनन से शुरू हुई वाटर सप्लाई
  3. पाइपलाइन शिफ्टिंग के बाद मुरैना में भी राहत

नईदुनिया न्यूज, मुरैना-पोरसा। इंदौर की घटना के बाद पेयजल सप्लाई को लेकर प्रशासन चेत गया है। कलेक्टर ने सभी इलाकों में शुद्ध पेयजल सप्लाई करने के आदेश जारी किए है। जिसके चलते सोमवार को एमपी अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (एमपीयूडीसी) एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने वार्डों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जहां पाइपों के लीकेज को भी ठीक किया गया। दूसरी तरफ पोरसा के वार्ड पांच में लंबे समय से हो रही दूषित पानी की समस्या से अब निजात मिल जाएगी। जो नवीन बोर खनन कराया गया है, उससे पानी की सप्लाई चालू कर दी गई है।

मुरैना के कई इलाकों में ठीक किए लीकेज

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने पिछले दिनों खुद वार्डों में भ्रमण कर लोगों से दूषित पानी की समस्या के बारे में पूछा था, इसके अलावा कलेक्टर के पास अन्य समस्याएं भी पहुंची थी। जिस पर उन्होंने नगर निगम व संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि जो भी समस्याएं जिन इलाकों से सामने आईं है उनका निराकरण किया जाएगा। जिस पर सोमवार को एमपीयूडीसी व नगर निगम की टीम ने वार्डों में निरीक्षण के दौरान जल आपूर्ति व्यवस्था की जांच की तथा पानी के नमूनों का परीक्षण भी किया गया। विभिन्न वार्डों में पाई गई समस्याओं पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इस दौरान वार्ड 45 न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी में पाइपलाइन लीकेज की शिकायत पर मरम्मत कराई गई।


वार्ड 19 में सीवर चैंबर के पास से गुजर रही पानी की पाइपलाइन को शिफ्ट किया गया। वार्ड 36 संजय कालोनी में सीवर चैंबर के समीप पाइपलाइन शिफ्टिंग की कार्रवाई गई। मुरैना प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- उज्जैन कालभैरव मंदिर में शीघ्र दर्शन के नाम पर अवैध वसूली, पुलिस ने 9 को दबोचा, सीधे जेल भेजे गए आरोपी

पोरसा में लंबे समय से परेशानी झेल रहे थे रहवासी

पोरसा कस्बे के वार्ड पांच दीनदयाल स्कूल वाली गली व बर्फ फैक्ट्री वाली गली सहित कई गलियों में गंदा पानी आ रहा था। जिसकी शिकायत नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर पालिका सीएमओ से की गई। उन्होंने मौके मुआयना किया तथा सब्जी मंडी में गत महीनों पूर्व फेल हुए ट्यूबवेल खनन के बगल में नया ट्यूबवेल खनन करने का निर्णय लिया। जिसके खनन के लिए मशीन पुलिस थाना परिसर में लगाई गई थी।

अब इस नए बोर से पाइप लाइन को जोड़ दिया गया है। जिसके चलते सोमवार देर रात से शुद्ध पानी मिलाने लगा है। स्थानीय रहवासी विनोद कुमार शर्मा, राधाकृष्ण गुप्ता, कौशल किशोर गुप्ता, अवधेश शर्मा, हरीबाबू गुप्ता सहित अन्य लोगों ने इसे राहत की बात बताया, क्यों कि पिछले तीन महीने से लोग बेहद दूषित पानी पीने को मजबूर थे।