• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

डकैत कल्ली गुर्जर वीडियो वायरल कर दे रहा विरोधियो को चुनौती, पुलिस जंगलों में खाक छान रही

60 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर ने महेश्वरा मंदिर से वीडियो जारी कर विरोधियों को चुनौती दी है। मुरैना और राजस्थान पुलिस की टीमें बीहड़ों में उसकी त...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 02:21:53 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 02:59:28 PM (IST)
डकैत कल्ली गुर्जर वीडियो वायरल कर दे रहा विरोधियो को चुनौती, पुलिस जंगलों में खाक छान रही
डकैत कल्ली गुर्जर वीडियो वायरल कर दे रहा विरोधियो को चुनौती। (नईदुनिया)

HighLights

  1. 60 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर अब तक फरार।
  2. महेश्वरा मंदिर से वीडियो जारी कर विरोधियों को दी चुनौती।
  3. चार दिन में डकैत के चार वीडियो सामने आ चुके।

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। 60 हजार रुपये का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मुरैना, ग्वालियर और राजस्थान पुलिस की टीमें जंगलों और बीहड़ों में उसकी तलाश कर रही हैं, लेकिन इसी बीच उसका एक और वीडियो सामने आया है।

वह वीडियो में मुरैना के महेश्वरा मंदिर के सामने खड़ा होकर अपने विरोधी करुआ गुर्जर निवासी जड़ेरुआ को चुनौती देता नजर आ रहा है। वीडियो में वह कहता है कि मैं महेश्वरा मंदिर आ गया हूं, दम है तो आकर मिल। चार दिन के भीतर कल्ली गुर्जर के चार वीडियो सामने आ चुके हैं।


एक ओर पुलिस करीब 200 जवानों के साथ संयुक्त सर्चिंग अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर वीडियो के जरिए विरोधियों को चुनौती देने के उसके अंदाज ने पुलिस के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।

कल्ली गुर्जर का पता लगाने में जुटी पुलिस

  • कल्ली गुर्जर की गिरफ्तारी के लिए मुरैना, ग्वालियर और राजस्थान पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से जंगलों और बीहड़ों में सर्चिंग कर रही हैं। पुलिस को आशंका थी कि वह राजस्थान की ओर निकल गया है। उसके राजस्थान से चंबल पार कर मुरैना और ग्वालियर जिले की सीमा में आने-जाने की भी चर्चा है। हालांकि, उसकी मौजूदा लोकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • लगातार वीडियो सामने आने के बावजूद कल्ली गुर्जर की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस के सामने उसे तलाशने और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने की चुनौती बनी हुई है। पुलिस वीडियो के समय और स्थान का पता लगाने में जुटी है, जिससे उसके मूवमेंट के संबंध में जानकारी मिल सके।

पुलिस गिरफ्तारी के कर रही प्रयास

मुरैना एसपी धर्मराज मीना के अनुसार, कल्ली गुर्जर के वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो कब और कहां बनाया गया, इसका पता लगाने के साथ उसकी लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- चंबल में फिर गूंजी डकैतों की आहट, डकैत कल्ली गुर्जर ने इंस्टाग्राम पर लाइव फायरिंग कर पुलिस को दी खुली चुनौती

कभी भी हो सकता है खूनी संघर्ष

  • डकैत कल्ली गुर्जर, एक के बाद एक वीडियो जारी कर अपने विराेधियों को धमका रहा है, उन्हें मुकाबला करने के लिए बुलाता है। इस चुनौती को उसके विरोधी भी स्वीकार कर कल्ली गुर्जर द्वारा बताई जगह पर पहुंचकर वीडियो जारी कर रहे हैं और कल्ली को मुकाबले के लिए बुला रहे हैं।
  • एक के बाद नए-नए लोगों के वीडियो सामने आ रहे हैं, जो कल्ली को गालियां दे रहे हैं, मारने की धमकी दे रहे हैं। हालात ऐस हैं, कि यह पक्ष एक दूसरे के सामने आए तो खूनी संघर्ष तय है। एक वीडियो में तो कल्ली गुर्जर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा है, जो संभवत: एके-47 से हुई फायरिंग है। कल्ली ने इंस्टाग्राम पर एके-47 रायफल के फोटो तक डाले हैं।

यह भी पढ़ें- मुरैना में नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की चपेट में आया ई-रिक्शा, ड्राइवर और यात्री की मौत