• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में वन विभाग की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में हुए हमले में घायल बुजुर्ग की मौत

Morean News: घायलों को जौरा अस्पताल से जिला अस्पताल व फिर ग्वालियर भेजा गया। जहां इलाज के दौरान रविवार को मुंशी गुर्जर ने दम तोड़ दिया।

By Hariom GaurEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 11:10:29 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 11:17:15 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मुरैना में वन विभाग की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में हुए हमले में घायल बुजुर्ग की मौत
बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर प्रदर्शन करते परिवार के लोग।

HighLights

  1. मुरैना में 14 अक्टूबर को दो पक्षों के बीच हुआ था विवाद
  2. घायल मुंशी गुर्जर की ग्वालियर अस्पताल में हो गई मौत
  3. जौरा अस्पताल से जिला अस्पताल व फिर ग्वालियर भेजा था

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। जौरा थाना क्षेत्र के चांचुल गांव के दो गुटों के बीच कुंअरपुर सिद्ध बाबा मंदिर के पास 14 अक्टूबर को विवाद हुआ। जिसमें एक पक्ष ने लाठियों ने पिता व उसके दो बेटों पर हमला कर दिया। जिससे तीनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से ग्वालियर रेफर किया गया। घायल पिता ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

रविवार की दोपहर को मृतक के स्वजन ने जौरा थाने के सामने हंगामा कर दिया। एंबुलेंस पर भी पथराव कर शीशा तोड़ दिया। थाने के सामने जाम भी लगा दिया। जिसे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खुलवाया। जानकारी के मुताबिक चांचुल गांव निवासी मुंशी गुर्जर व गांव के ही रामस्वरूप गुर्जर के बीच वन विभाग की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चला आ रहा था।


गत 14 अक्टूबर को मुंशी गुर्जर अपने दो बेटो आदिराम व दशरथ के साथ बाइक से जौरा की तरफ आ रहा था। इसी बीच कुंअरपुर गांव के पास सिद्धबाबा मंदिर के पास दूसरे वाहन से आए रामस्वरूप गुर्जर व उसके स्वजन ने उन्हें घेर लिया और लाठियों से हमला कर मुंशी गुर्जर, आदिराम व दशरथ को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

फिर ग्वालियर भेजा गया

जिस पर घायलों को जौरा अस्पताल से जिला अस्पताल व फिर ग्वालियर भेजा गया। जहां इलाज के दौरान रविवार को मुंशी गुर्जर ने दम तोड़ दिया। शव दोपहर में जब जौरा पहुंचा तो पहले खड़ी भीड़ ने जौरा थाने के सामने हंगामा कर दिया। वहीं एक एंबुलेंस पर पत्थर मारकर उसका शीशा तोड़ दिया। एमएस रोड पर ट्रैक्टर अड़ाकर जाम लगा दिया। जिस पर टीआई छत्रपाल बैस, एसडीओपी सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- मुरैना में दीपावली पर खेत में मिली अधजली महिला की लाश, हत्या कर शव जलाने की आशंका

हत्या का केस दर्ज करने की मांग

जिस पर हल्का बल प्रयोग कर इस जाम को खुलवाया। मृतक के स्वजन आरोपितों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। जिस पर पुलिस ने समझाइश दी कि वह तो मामला दर्ज होगा ही। इसके बाद पुलिस एंबुलेंस को सुरक्षा के बीच चांचुल गांव में छोड़ आई और अंतिम संस्कार कराया।

यहां बता दें कि इस मामले में रामस्वरूप भी मारपीट में चोटिल हुआ था। जिस पर पुलिस ने मुंशी, आदिराम व दशरथ पर भी मामला दर्ज किया था। वहीं आदिराम गुर्जर की फरियाद पर रामस्वरूप उर्फ पप्पू गुर्जर पक्ष के लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें- नींद में थे गार्ड, मौका देख मुरैना जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से भागा तस्करी का आरोपी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।